पंजाब के होशियारपुर जिले में छह साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। सेना व राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम घटनास्थल पर पहुंच और बच्चे को बाहर निकाला मगर उसकी जान नहीं बच सकी। बच्चे की मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना कस्बा बेरमपुर ख्याला की है। बच्चे का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। बोरवेल की पाइप जमीन से तीन फुट ऊपर निकली है। एक आवारा कुत्ते ने बच्चे को खदेड़ा तो वह बोरवेल के पाइप पर चढ़ा गया। पाइप के मुहाने पर बोरी बंधी थी लेकिन बच्चा बोरी समेत मुंह के बल अंदर चला गया। बच्चे के बोरवेल में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया था। ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े।