फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Sun, 25 Oct 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
रेलवे विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक 12 ट्रेनों के पहिए थम गए और 50 हजार यात्री ट्रैक पर ही फंस गए। तस्वीरों में जानिए माजरा।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

2 of 8
घटना हरियाणा में पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ओएचई तार टूट कर ट्रैक पर गिर गए। आनन फानन में ट्रेनों को रास्ते में ही रुकवा दिया। दिल्ली जाने वाली करीब दर्जनभर ट्रेनों के पहिये थम गए। कुरुक्षेत्र-पानीपत पैसेंजर को रद किया गया।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

3 of 8
सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद तारों को ठीक कर लिया गया। इस दौरान इस रेलमार्ग पर करीब 50000 यात्री फंसे रहे। ओएचई तार टूटने का कारण इसका ढीला होना माना जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने लाइन ठीक कराने के साथ तार टूटने के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

4 of 8
हुआं यू कि शनिवार सुबह 12446 संपर्क क्रांति पानीपत रेलवे स्टेशन से 5.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बाद डाउन लाइन पर दीवाना स्टेशन के समीप ओएचई तार टूट गया। इसके बाद ट्रेनों के पहिये थम गए। ट्रेनों के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

5 of 8
सूचना मिलते ही रेलवे का ओएचई स्टाफ व रेलवे टीआई अनूप, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर एवं आरपीएफ  स्टाफ मौके पर पहुंचे। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे लाइन को ठीक किया।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

6 of 8
बता दें कि पानीपत से हर रोज 30 हजार यात्री अप-डाउन करते हैं। ज्यादातर यात्री सुबह दिल्ली नौकरी पर जाते हैं। सुबह के वक्त तीन घंटे ट्रैक बंद रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। एक बार तो सभी के सांस ही अटक गए। रेलवे अधिकारियों के भी हाथ-पैर फूल गए।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

7 of 8
ये ट्रेनें रहीं प्रभावित- 64472 पानीपत-गाजियाबाद, 64002 पानीपत-दिल्ली, 64470 पानीपत-नई दिल्ली महिला स्पेशल, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12058 जन शताब्दी एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 14037 पठानकोट एक्सप्रेस
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

8 of 8
रेलवे स्टेशन ट्रैफिक इंचार्ज अनूप ने बताया कि अल सुबह करीब साढ़े पांच बजे दीवाना के पास ओएचई तार टूट गई। जिससे अंबाला-दिल्ली रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। रेलवे के ओएचई स्टाफ ने करीब आठ बजे तक ठीक कर ट्रैक को क्लीयर किया गया। उसके बाद ट्रेन सामान्य रूप से अपने गंतव्य को रवाना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें