इस बार सुखना लेक पर 5 फीट लंबा दैत्याकार अजगर दिखाई दिया। उसे देखकर लेक पर घूमने आए लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
अब सुखना पर दिखा 'दैत्याकार' अजगर, तस्वीरें
2 of 6
अजगर पुलिस चौकी से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर पत्थरों के पास बैठा था। लोगों ने उसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और वन विभाग अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
अब सुखना पर दिखा 'दैत्याकार' अजगर, तस्वीरें
3 of 6
करीब आधे घंटे बाद पर्यावरण की टीम पहुंची। तब भी अजगर उसी जगह बैठा हुआ था। कर्मचारियों ने मात्र आठ से दस मिनट के भीतर उसे पकड़ कर पिंजरे में डाल दिया। बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया।
अब सुखना पर दिखा 'दैत्याकार' अजगर, तस्वीरें
4 of 6
बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार अजगर जंगल से इंसानी इलाके में आया। पिछले मंगलवार को पहला अजगर खुड्डा अली शेर के पास स्थित एक फार्म हाउस से पकड़ा गया था। दूसरा अजगर शनिवार को आईटी पार्क के पास स्थित एक फार्म हाउस से दबोचा गया था। तीसरा अजगर बुधवार को सुखना लेक पर पकड़ा गया।
विज्ञापन
अब सुखना पर दिखा 'दैत्याकार' अजगर, तस्वीरें
5 of 6
वन अधिकारियों ने बताया कि बार-बार बादल छाने और बारिश से जंगलों में धूप नहीं पहुंच रही है। दूसरी तरफ यह ठंड का मौसम है। कुछ जानवरों के लिए यह अनुकूल मौसम नहीं है। इसमें अजगर भी शामिल है।
वन अधिकारियों का कहना है कि धूप के लिए वह इंसानी बस्ती की ओर रुख करते हैं। इसलिए वे इस तरफ आने की कोशिश करते हैं। यह एक रूटीन प्रक्रिया है। इससे घबराने की कोई बात नहीं है।