चार युवक हैंडग्रेनेड लेकर पेशी भुगतने आए गैंगस्टर को उड़ाने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंच गए। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
2 of 9
मामला हरियाणा में कैथल का है। गांव खेड़ी शेरखां के पास चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में एक बड़ी घटना होते-होते रह गई। पुलिस ने इन युवकों से हैंड ग्रेनेड, तीन देशी कट्टे और पांच कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
3 of 9
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि चारों आरोपी कोर्ट परिसर में विस्फोट कर जींद के एक गैंगस्टर को उड़ाने के इरादे से यहां आए थे। सभी आरोपियों को न्यायालय जेल भेज दिया है। दूसरी ओर, पुलिस ने हिसार से बम निरोधक दस्ते को बुलाकर हैंड ग्रेनेड को नष्ट कराया।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
4 of 9
एसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि सीआईए-2 के प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस टीम टी प्वाइंट कलासर-खेड़ी शेरखां पर गश्त पर थी। इसी दौरान मांडी रोड पर गांव खेड़ी शेरखां एरिया में पुलिया के पास हथियारों से लैस बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली।
विज्ञापन
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
5 of 9
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक निजी कार को बताए गए स्थान के लिए रवाना किया और उनके पीछे पुलिस की टीम भी चल दी। कार ज्योंही पुलिया के पास पहुंची युवकों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। तभी पुलिस टीम ने युवकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
6 of 9
युवकों की पहचान नरवाना के सुभाष कॉलोनी निवासी गगनदीप, कलासर निवासी बलवान, खेड़ी शेरखां निवासी विक्रम उर्फ विक्की तथा मांडी कलां निवासी सोनू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनसे एक हैंड ग्रेनेड, तीन देशी कट्टे और पांच कारतूस बरामद हुए। मौके से दो मोटरसाइकिलों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
7 of 9
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है उनकी जींद की गैंग से रंजिश चल रही है और उसके सरगना की न्यायालय में पेशी होने वाली है। ऐसे में उसे बम से विस्फोट कर उड़ाने की साजिश को अंजाम देने यहां आए। इसी बीच कार लूटने का प्लान बना लिया।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
8 of 9
आरोपियों ने बताया कि ने हैंड ग्रेनेड जेल में बंद उनके साथी नाड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ टिंकू ने करीब 11 महीने पहले दिया था, जबकि तीनों कट्टे व कारतूस सिंगवाला निवासी राकेश ने दिए। पुलिस अब टिंकू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसे हैंड ग्रेनेड कहा से मिला। साथ ही राकेश की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
देखिए, हैंडग्रेनेड से गैंगस्टर को उड़ाने कोर्ट पहुंचे ये 4 युवक
9 of 9
आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड को पुलिस लाइन मैदान में रखवा कर हिसार सूचना दी गई। वहां से पहुंचे बम निरोधक दस्ते की सहायता से ग्रेनेड का विस्फोट कर उसे नष्ट कर दिया गया। हैंड ग्रेनेड इतना ताकतवर था कि फटने के बाद नौ मीटर के दायरे में सब कुछ तहस-नहस कर सकता था।