फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

350वें प्रकाशोत्सव पर सिख संगत निहाल, तस्वीरों में देखिए अटूट आस्था

Fri, 06 Jan 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तस्वीरों में देखिए सिख संगत की अटूट आस्था।
विज्ञापन

2 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
प्रकाश उत्सव के मौके पर जगह जगह अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं और श्रद्धालु गतका प्रदर्शन करके संगत को निहाल कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में नगर कीर्तन निकाला गया। सारे श्री हरमिंदर साहिब को सजाया गया और गजब की लाइटिंग की हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
मोहाली के गांव मनौली में दसवीं पातशाही श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारा पातशाही छेवी की ओर से नगर कीर्तन सजाया गया। दो बजे से शरू होकर यह नगर कीर्तन गांव के मेन बाजार से गुजरता हुआ गुरुद्वारा साहिब में आकर समंपंन हुआ। इस दौरान कीर्तन में भारी संख्या में संगत शामिल हुईं। गांव  में जगह-जगह शानदार स्वागत हुआ।

4 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
वहीं, गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव ने पटना को बदल कर रख दिया है। देश-विदेश से आए तीन लाख लोगों के श्रद्धा भाव और इतने ही स्थानीय लोगों के सेवा भाव ने पूरे माहौल को उत्सवी बना दिया है। बिहारवासियों की सहभागिता ने पुलिस और प्रशासन की तैयारियों को पुख्ता कर दिया है। श्रद्धालुओं में उत्सव का जुनून है तो पटना के लोगों में सेवा का जुनून।
विज्ञापन

5 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
गांधी मैदान से तख्तश्री हरमंदिर साहिब तक यानी 15 किमी में नजारा पंजाब सा है। वाहे गुरु सतनाम की धुन। जी आया नूं के साथ उनकी आगवानी करते पटनावासी। सर्वधर्म सद्भाव का इतना विशाल नजारा विरले दिखता है। पटना के लोगों के लिए यह जीवन में पहली बार जैसा नजारा है। बड़ी प्रभातफेरी का आयोजन मंगलवार को हुआ। बुधवार को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसने पटना के लिए नया इतिहास गढ़ दिया।
विज्ञापन

6 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
प्रकाश उत्सव पर इतना भव्य आयोजन लोगों ने पहली बार देखा। गुरुवार को प्रमुख आयोजन है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी शख्सियत पटना पधार रहे हैं। राजधानी में 35 जगहों पर श्रद्धालुओं के ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए 227 बसें नि:शुल्क चलाई जा रही हैं। सरकार ने 200 करोड़ का बजट रखा, मगर यह दोगुना हो जाए तो अचरज नहीं।
विज्ञापन

7 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
और तो और गुरु के दरबार में मत्था टेकने के लिए जितने सिख आ रहे हैं, उतने ही अन्य धर्मों के लोग भी। पटना साहिब में रिकार्ड 11 महीने में 81 कमरों का सेवन स्टार सुविधाओं वाला रेस्टहाउस बना दिया गया। समय पर काम पूरा करने की बड़ी जिद थी यह। बुधवार का आयोजन बता रहा था कि यह जिद, जुनून, जोश व उत्साह का अद्भुत उत्सव है।

 
विज्ञापन

8 of 8
350वें प्रकाश उत्सव का सेलिब्रेशन
शताब्दी गुरुपर्व में देश-विदेश से शामिल होने आए श्रद्धालुओं ने व्यवस्था देख कहा कि ऐसी व्यवस्था कभी नहीं देखी। बिहार अच्छा है और बिहार के लोग अच्छे हैं। अतिथियों का सेवा-सत्कार करना कोई बिहार से सीखे। गुरुपर्व में शामिल होने आए दीदार सिंह ने कहा कि गुरु की कृपा से यहां पहुंचे हैं और गुरु की कृपा बनी रहे तो हर साल आएंगे। उन्होंने कहा कि उनके संदेशों का अनुसरण समस्त मानवता के लिए हितकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें