देखते ही देखते कार में सवार तीन ज़िंदगियां नहर में धीरे धीरे डूब गईं। घटना की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो किसी का भी दिल दहला सकती हैं
विज्ञापन
2 of 5
car in canal
ये हादसा पंजाब के फरीदकोट के पास सरहिंद फीडर नहर में हुआ है। बताया जाता है बच्चे सहित कार में 3 लोग सवार थे। कार सड़क के साथ बह रही नहर में जा गिरी, उसके बाद नहर में जिंदगी समा गई।
विज्ञापन
3 of 5
car in canal
मौके पर मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आ पा रहा था, हिम्मत कर एक शख्स नहर में कूद भी पड़ा लेकिन तब तक कार पूरी तरह से नहर में डूब चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
4 of 5
car in canal
जानकारी के अनुसार, फरीदकोट में सफेद रंग की कार को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी। इसके चलते कार नहर में जा गिरी। कार में 3 व्यक्तित और एक ब्च्चा सवार थे,जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
वहीं ट्रैक्टर ट्राली चालक कार टक्कर मारने के बाद फरार हो गया है। कार फरीदकोट से कोटकपूरा जा रही थी । इससे पहले भटिंडा में सुबह नहर में कार सहित गिरने से चालक की मौत हो गई थी।