थैलेसीमिक चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में रविवार को लगाए ब्लड डोनेशन कैंप में डोनरों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक कैंप में कुल 282 डोनरों ने ब्लड डोनेट किया। इसमें ज्यादातर युवा थे।
विज्ञापन
2 of 6
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : amar ujala
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर अतुल सचदेवा मौजूद रहे। उन्होंने ब्लड कैंप का उद्घाटन किया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान भी किया। प्रोफेसर अतुल सचदेवा का हौसला देखकर अन्य डोनर प्रभावित हुए।
विज्ञापन
3 of 6
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि यह उनका 24वां रक्तदान है। जब भी उन्हें वक्त मिलता है तो रक्तदान करने से नहीं चूकते। इस मौके पर उन्होंने थैलेसीमिया बच्चों की मदद के लिए हर साल दस हजार रुपये देने का आश्वासन भी दिया।
4 of 6
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : amar ujala
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि यह उनका 154वां कैंप था। उनका अगला कैंप पीजीआई के जाकिर हाल में 18 जून को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : amar ujala
कालरा के मुताबिक संस्था एक साल में 30 से 35 रक्तदान कैंप आयोजित करती है। उनकी संस्था थैलेसीमिक अवेयरनेस कैंप भी लगाती है, ताकि लोगों को इस बीमारी के बारे में पता रहे। थैलेसीमिया पीड़ितों के शरीर में ब्लड नहीं बनता। हर तीसरे हफ्ते ब्लड की जरूरत पड़ती है। ब्लड की कमी न आए इसलिए रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं।
संस्था के प्रधान एसपी आजमानी, जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा, वाइस प्रेसिडेंट अरजन सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी गिन्नी बाथ व आरके मल्होत्रा और कैशियर श्याम सुंदर ने कैंप के सफल होने पर अमर उजाला फाउंडेशन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जागरूकता में मीडिया का काफी अहम रोल है। इसमें अमर उजाला सकारात्मक रोल अदा कर रहा है।