बंदी सिखों की रिहाई को लेकर लंबे वक्त से हड़ताल कर रहे खालसा को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई। दरअसल मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना) की पुलिस ने सूरत सिंह खालसा को शुक्रवार को घर से जबरदस्ती उठाकर डीएमसी अस्पताल में दाखिल करा दिया। प्रशासन की तरफ से जिला राजस्व अधिकारी जीएस बेनीपाल, नायब तहसीलदार जोगिंदर सिंह, एसपी जसदेव सिंह, डीएसपी दाखा अजय राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स सुबह से ही सूरत सिंह खालसा के घर के आसपास जमा हो गई।
विज्ञापन
2 of 5
खालसा को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई
- फोटो : amar ujala
पुलिस का घेरा सख्त होते देख खालसा के परिजनों ने घर के मुख्य गेट को अंदर से ताला लगा लिया और घर के चार दरवाजे बंद कर लिए। चार घंटे तक पुलिस अधिकारी उन्हें मनाने का प्रयास करते रहे। दोपहर को डीएसपी वरियाम सिंह खालसा से बातचीत करने कमरे में अकेले गए और उन्हें डीएमसी अस्पताल में चलने को कहा। खालसा ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
खालसा को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई
- फोटो : amar ujala
खालसा के बेटे रविंदरजीत सिंह गोगी ने कहा कि इंकार के बाद डीएसपी वरियाम सिंह के कमरे से बाहर जाते ही पुलिस फोर्स ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर अंदर के ताले तोड़ कर डॉक्टरों की टीम के साथ अंदर घुस गई। परिवार के सदस्यों ने विरोध जताया तो पुलिस ने उनको रसोई में बंद कर दिया। इसके बाद खालसा को जबरदस्ती एंबुलेंस में डालना चाहा।
4 of 5
खालसा को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई
- फोटो : amar ujala
खालसा ने खुद को छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध के बावजूद उन्हें डीएमसी ले जाया गया। इस दौरान खालसा ने कहा कि उनकी तबियत का बहाना बनाकर पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर उनको मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। खालसा ने कहा कि वे सरकार के अत्याचारों से डरने वाले नहीं, उनका संघर्ष जारी रहेगा।
खालसा को पुलिस जबरन घर से उठा ले गई
- फोटो : amar ujala
खालसा के बेटे गोगी ने घर में टूटे शीशे और बिखरा सामान दिखाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस धक्केशाही कर घर में दाखिल हुई। सीसीटीवी के तार भी काट दी। कैमरे की रिकार्डिंग और डीवीआर भी पुलिस ले गई।
अजयराज सिंह, डीएसपी ने बताया कि खालसा की तबियत चिंताजनक थी। पुलिस प्रशासन किसी को भी बेवक्त मरने की इजाजत नहीं दे सकता, तभी उनको अस्पताल में दाखिल कराया गया है।