फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरेस्ड गार्डन में गुलदाउदी शो के लिए तैयार की जा रहीं है 266 किस्में, 7 खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 03 Oct 2018 11:50 AM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
गुलदाउदी शो
चंडीगढ़ में टैरेस्ड गार्डन और उसमें हर साल लगने वाला गुलदाउदी शो, इस बार करीब 266 किस्में तैयार की जा रही हैं। तस्वीरों में देखिए एक झलक, दिल महक उठेगा।
विज्ञापन

2 of 7
गुलदाउदी शो
दिसंबर 2018 में सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन में गुलदाउदी शो का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए गुलदाउदी के पौधों को टैरेस्ड गार्डन के सामने ही नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। यहां पर गुलदाउदी की 266 किस्में गमलों में तैयार की जा रही हैं। करीब दस हजार गमलों में गुलदाउदी के इन पौधों को उगाया गया है। गुलदाउदी के इन पौधों में मध्य नवंबर से फूल आने शुरू हो जाएंगे। दिसंबर तक सभी पौधों में फूल आ जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
गुलदाउदी शो
इन पौधों की देखभाल के लिए छह मालियों की स्थायी ड्यूटी लगाई गई है। पूर्ण रूप से खिलने के बाद ही पता चलता है कि गुलदाउदी किस वैराइटी की है। नगर निगम के हार्टिकल्चर विंग के एक्सईएन केपी सिंह का कहना है कि सेक्टर-33 की नर्सरी में सीजनल फूलों की पनीरी तैयार की जाती है। इनमें जीनिया, ग्लाडिया, कोचिया, गंभरीना, कांसकॉम, सलोसिया, कॉस्मॉस शामिल हैं। यह सभी गर्मी के सीजन के फूल हैं। इसके अलावा सर्दी के फूलों में सालविया, पेंजी, पिरोनिया, गेंदा, लैजम, बरबीना शामिल हैं।

4 of 7
गुलदाउदी शो
इन दवाइयों का होता है स्प्रे
सैक्डोर, एरगॉन, क्लोड नाम की दवाइयों का गुलदाउदी के पौधों और फूलों पर छिड़काव (स्प्रे) किया जाता है। इसके स्प्रे करने से पौधे मजबूत होते हैं। सर्दी के सीजन में गुलदाउदी में सबसे पहले फूल आते हैं। इसके कारण फंगस और कीड़े इन पर हमला करते हैं। इनसे ये दवाइयां बचाव करती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गुलदाउदी शो
अब गमले में ही गुलदाउदी...
गुलदाउदी लगाने का सीजन खत्म हो गया है। अब तो गमले में ही गुलदाउदी मिलेगा। सौ रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक का एक गमले की कीमत है। सीजनली पौधों में सालविया, करंडोला, डायंथस, एट्रेनस, बरबीना, गेंदा, गजेनिया, नमेशिया, पैंसी का सीजन है।
-अमित अग्रवाल, अग्रवाल प्लांटेशन, रेलवे क्रासिंग नदजीक गांव दड़वा
विज्ञापन

6 of 7
गुलदाउदी शो
गुलदाउदी की किस्में
गुलदाउदी शो में रेड वाइन, डेकोरेटिव पिंग, सुपर ग्लो, किकू ब्लोकी, कोका सूजन, महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी, मिस इंडिया, स्नो बॉल, चंद्रमा, सन, गोल्डन जुबली, सिल्वर जुबली, राजा, कवर गर्ल, सोनार बंगला, कासा गरंडा, सिल्क वरोकल, ड्रीम कैस्टल सहित 266 किस्में उगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुलदाउदी शो
बारिश में पानी से बचाना जरूरी...
एक्सईएन केपी सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में इन पौधों के गमलों में अधिक पानी नहीं भरना चाहिए। अधिक पानी होने से पौधे कमजोर हो जाते हैं। इसके बाद उसका फूल भी कमजोर हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें