फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमिसालः जमीन बेचकर बना रहे हैं देश का सबसे ऊंचा 210 फुट का रावण, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Oct 2018 11:03 AM IST
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
इस शख्स के जज्बे को सलाम, जो अपना ही रिकार्ड तोड़कर पांच बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं, और अब जमीन बेचकर देश का सबसे ऊंचा रावण बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
रावण का पुतला बनाने का जुनून ऐसा कि अब तक अपनी साढ़े 12 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच चुके हैं। बात हो रही है बराड़ा (अंबाला) निवासी राणा तेजिंदर सिंह चौहान की, जो इन दिनों पंचकूला में करीब 30 लाख रुपये की लागत से 210 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। इस कार्य को पूरा करने के लिए पिछले पांच महीने से 40 से अधिक कारीगर दिन-रात काम में जुटे हैं। वह यह सब लोगों की खुशी के लिए करते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
सर्वप्रथम 1987 में उन्होंने अपने पिता अमी सिंह से प्रेरित होकर महज 20 फुट ऊंचा रावण तैयार किया था, तब से यह सिलसिला जारी है। अभी तक वह बराड़ा में रावण का पुतला तैयार कर रहे थे। लेकिन, वहां प्रशासनिक आपत्ति के बाद उन्होंने पंचकूला स्थित माता मनसा देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी से संपर्क किया और यहां देश का सबसे ऊंचा रावण तैयार करने का काम शुरू किया।

4 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
कुतुबमीनार के बराबर रावण तैयार करना लक्ष्य
राणा तेजिंदर सिंह चौहान का लक्ष्य कुतुबमीनार (238) की ऊंचाई जितना रावण का पुतला बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते है। इस लक्ष्य को वह आने वाले पांच से सात साल में पा लेंगे, क्योंकि वह हर वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई को पांच से 10 फुट बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बस एक ही बात का डर है कि उनके बुलंद हौसले और लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रहे कदम पर कहीं प्रशासन ब्रेक न लगा दे।
विज्ञापन

5 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
किस वर्ष कितना ऊंचा लंकेश बनाया
राणा ने बताया कि 2011 में 175 फुट ऊंचा लंकेश का पुतला बनाकर पहली बार लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। इसके बाद सन 2012 में 180 फुट ऊंचा रावण बनाया, लेकिन किसी कारणवश रिकॉर्ड के लिए दावा नहीं कर पाए। सन 2013 में 185 फीट रावण तैयार कर अपना रिकॉर्ड तोड़ दूसरी बार लिम्मा बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की उपलब्धि हासिल की। इसके बाद ये सिलसिला लगातार जारी रहा। सन 2014 में 190 फुट, 2015 में 200 फुट और 2016 में 210 फुट ऊंचा रावण तैयार कर लिम्मा बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम अंकित करवाया।
विज्ञापन

6 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
ईको फ्रेंडली रावण का पुतला करते हैं तैयार
रावण का पुतला बनाते समय इससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न हो इसका पूरा ख्याल रखते हैं। रावण के पुतले के धुएं से पर्यावरण दूषित न हो इसके लिए वह रावण का पुतला ईको फ्रेंडली तैयार करते हैं। एक पुतला तैयार करने के लिए करीब 25 फुट के 900 से लेकर 100 हजार बांस लगते हैं। फाइबर, कपड़ा और पटाखों पर करीब पांच लाख रुपये का खर्च आता है। पटाखे ऐसे इस्तेमाल करते हैं, जो अधिक धुआं नहीं छोड़ते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देश का सबसे ऊंचा रावण
1.5 क्विंटल बारूद का होता है प्रयोग
उन्होंने बताया कि रावण के पुतले में करीब 1.5 क्विंटल बारूद का प्रयोग होता है। बारूद का सारा सामान तमिलनाडु के शिवाकाशी से मंगवाकर यहीं तैयार किया जाता है। इसके बाद सिर से लेकर पैर तक रावण का पुतला रिमोट कंट्रोल सिस्टम से लैस होता है। पूरे रावण को जलने में करीब एक घंटे का समय लगता है। रावण के पुतले को रोकने के लिए आठ लोहे की तारों का प्रयोग होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें