कई सपने संजोए 26 युवक नौकरी के लिए सऊदी अरब गए थे लेकिन उन्हे नहीं पता था कि उनके साथ वहां ऐसा सुलूक होगा। देखिए
विज्ञापन
2 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे पंजाब के 20 युवक आखिरकार वतन लौट आए। उन्हें एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का ऑफर देकर भारत से सऊदी अरब बुलाया गया था, हालांकि वहां पहुंचकर उनके साथ धोखा हुआ और करार के नाम पर उनसे बंधुआ मजदूरी कराई गई।
विज्ञापन
3 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
वतन लौटे युवकों की घर वापस के मामले में सांसद भगवंत मान ने मदद की। पीड़ितों का कहना है कि सांसद ने विदेश मंत्रालय को युवकों के सऊदी अरब में फंसे होने की जानकारी दी थी। घर लौटे युवकों ने सऊदी अरब में रहते हुए सोशल मीडिया के जरिये अपनी व्यथा सुनाई थी।
4 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के माध्यम से ही युवकों का वतन लौटना संभव हो सका। बुधवार को सांसद भगवंत मान ने प्रेसवार्ता के दौरान पूरे वाकये के बारे में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवकों को बहकाने का काम मुंबई की अल अमर कंपनी के जरिये किया गया।
विज्ञापन
5 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
वह कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग का मुद्दा लोकसभा में उठाएंगे। सऊदी से छूटकर आए युवकों ने खुलासा किया कि वहां पर अब भी हजारों की संख्य में पंजाबी युवकों को जबरन रखा गया है। बंधुआ मजदूरी कराने के साथ ही उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
सांसद भगवंत मान ने कहा कि 20 दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सऊदी अरब में मौजूद पंजाबी युवक अपना दर्द बयां कर रहे थे। इन युवकों को मेहनताना भी 1800 रियाज के स्थान पर महज 1100 लेने के लिए मजबूर किया जा रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
सऊदी अरब में बंधुआ मजदूरी कर रहे 20 युवक वतन लौटे
भगवंत मान ने इन युवकों के बारे में पता किया तो पता चला कि यह पंजाब के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। इसके अलावा यूपी और हरियाणा के भी चार युवक वहां फंसे हुए हैं। मान का कहना है कि विदेश मंत्रालय ने मुंबई की उस अल अमर कंपनी से संपर्क किया, जिसके माध्यम से इन 20 युवकों को भेजा था। आखिरकार अल अमर कंपनी के प्रतिनिधि सऊदी अरब जाकर युवकों को वापस स्वदेश ले आए।
आप सांसद भगवंत मान ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा कार्य कर रही हैं। उनका काम प्रशंसनीय है। मान ने कहा कि विदेश मंत्रालय के पास वह जितने भी काम पंजाबी युवकों के लेकर गए, हर बार उनकी मदद की गई।