फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल का बच्चा बैंक आया, केबिन में घुसा और उठा ले गया 20 लाख के पांच बंडल, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Sep 2020 11:24 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बैंक में चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
11 साल का बच्चा बैंक में आया। वह चुपके से केबिन में घुसा और सिर्फ 36 सेकेंड के अंदर 20 लाख रुपये के पांच बंडल उठाकर ले गया। तस्वीरों में देखिए पूरी वारदात...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक में चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के जींद का है। डीआरडीए के सामने स्थित पीएनबी से एक युवक और बच्चे ने 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बच्चे समेत युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक में चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक के कैशियर सत्यवान ने बताया कि वह 20 लाख रुपये के पांच बंडल बनाकर कुछ समय के लिए साथ लगते केबिन में चला गया। जब वह वापस आया तो किसी दूसरे काम में लग गया। शाम को जब राशि का मिलान हुआ तो उसमें बीस लाख रुपये कम मिले।

4 of 5
बैंक में चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सत्यवान ने बताया कि उसने इसकी जानकारी बैंक के उच्च अधिकारियों को दी। दोबारा राशि का मिलान किया तो फिर 20 लाख कम मिले। मामला जानने के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच गई की तो 11 वर्षीय बच्चा, 20 लाख रुपये के पांचों बंडल अपने थैले में डालकर ले जाता दिखाई दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। जो मास्क पहने बैंक के बाहर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक में चोरी करता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
दोनों इस वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाद में बच्चे ने इस राशि को दूसरे युवक को सौंप दिया और दोनों वहां से एक साथ फरार हो गए। बच्चे ने पूरी वारदात को 36 सेकेंड में अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बैंक के कैशियर से शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा और एक युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें