फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के बारे में 20 ऐसे फैक्ट्स, जिसे पढ़कर यहां रहने वालों को बहुत गर्व होगा!

Thu, 21 Dec 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by : रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 11
Chandigarh The City Beautiful
चंडीगढ़ को भारत का सबसे आधुनिक और सफाई वाला शहर कहा जाएं तो भी यह गलत न होगा। चंडीगढ़ में मज़ा और उत्साह दोनों है तो चलिए आज अद्भुत शहर चंडीगढ़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य जानतें हैं।
विज्ञापन

2 of 11
aerial view of chandigarh city
1. आजादी से पंजाब की राजधानी लाहौर थी लेकिन 1947 में आजादी के बाद पंजाब को एक अलग राजधानी की जरूरत पड़ी जिसकी वजह से चंडीगढ़ अस्तित्व में आया।  

2. ली कोर्बुज़िए ने मानव शरीर के अनुरूप चंडीगढ़ की अवधारणा की थी। हेड' की तर्ज पर सेक्टर 1 कैपिटल कॉम्प्लेक्स, दिल सिटी सेंटर सेक्टर -17 , फेफड़ों के लिए खुले स्थान और हरियाली, संचार प्रणाली की तर्ज पर 7V और 'मस्तिष्क के लिए शैक्षिक संस्थानों के लिए जगह दी थी। 
विज्ञापन

3 of 11
aerial view of chandigarh city
3. चंडीगढ़ के गोल चक्कर और पार्क में आपको कोई भी मूर्ति नही मिलेगी और यह आर्किटेक्ट ली कार्बुजिए की शर्त के अनुसार है। 

4. चंडीगढ़ को अपना नाम चंडी मंदिर से मिला है और आज भी यह मंदिर इस शहर का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

 

4 of 11
पंडित जवाहरलाल नेहरू
5. चंडीगढ़ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सपनों का शहर है। 

6. हरे पेड़ इस शहर की योजना का एक प्रमुख हिस्सा है एक आकड़ें के अनुसार 26 फूल प्रजातियों और 22 पेड़ प्रजातियां से शहर भरा हुआ है। 
विज्ञापन

5 of 11
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
7. चंडीगढ़ का अधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) 'खुला हाथ' है जो शांति और सुलह का खुला संदेश भेजता है। 

8. चंडीगढ़ में अधिकांश सरकारी अधिकारियों या सरकारी सेवानिवृत्त लोगो के घर मिलेंगे और इस शहर को 'पेंशनभोगीओं के स्वर्ग' का खिताब मिला हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 11
Panjab University - फोटो : amar ujala
9. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चुनाव का पागलपन युवाओं मे विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तुलना के बराबर होता है। 

10. भारत सरकार के अध्ययन के अनुसार चंडीगढ़ देश के सबसे साफ शहरों में से एक है। 
विज्ञापन

7 of 11
aerial view of chandigarh city
11. मानव विकास सूचकांक में चंडीगढ़ भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में सबसे ऊपर है। 

12. वर्तमान में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी है। 

8 of 11
रोज गार्डन चंडीगढ़
13. चंडीगढ़ को प्रसिद्ध फ्रांसीसी वास्तुकार ली कोर्बुज़िए के द्वारा डिजाइन किया गया था। 

14 चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन का नाम एशिया के सबसे बड़े रोज़ गार्डन के नाम से विख्यात है आपको रोज गार्डन 1600 से भी अधिक गुलाब प्रजातियां मिल जायेंगी। 
 

9 of 11
- फोटो : File Photo
15. रोज़ गार्डन की तरह रॉक गार्डन भी लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करता है आपको जानकर हैरानी होगी कि चंडीगढ़ के रॉक गार्डन का निर्माण नेकचंद ने कचरे का प्रयोग कर बनाया है।

16. चंडीगढ़ के पडोसी शहरों पंचकूला और मोहाली दोनों के एक साथ ट्राईसिटी कहा जाता है। 

10 of 11
रॉक गार्डन चंडीगढ़ के निर्माता नेकचंद - फोटो : फाइल फोटो
17. चंडीगढ़ की मोहक और बोटिंग का मजा देने वाली सुखना झील का निर्माण 1958 में किया गया था और यह एक मानव निर्मित झील है। 

18. एक सर्वे एक अनुसार चंडीगढ़ में रहने वाले लोग भारत के अन्य राज्यों में रहने वाले लोगो से अधिक खुशहाल जीवन व्यतीत करते है।
विज्ञापन

11 of 11
Chandigarh The City Beautiful
19. दुनिया में चंडीगढ़ को अपनी सुंदरता सफाई और हरियाली के कारण 'सिटी ब्यूटीफुल' कहा जाता है। 

20. चंडीगढ़ और पंचकुला सेक्टरों में आपको सेक्टर 13 नहीं मिलेगा क्योकि चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है इसके पीछे एक अंधविश्वासी विश्वास है कि 13 शुभ नहीं होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें