फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू सूद को 'पंजाब रत्न' अवार्ड, राजनीति में आने के सवाल पर कह गए बड़ी बात

Wed, 20 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर/मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से जब राजनीति में आने के बारे में सवाल पूछा गया तो देखिए उन्होने क्या कहा... 
विज्ञापन

2 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को फाजिल्का में सोमवार को पंजाब रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड बॉलीवुड एवं टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पंजाब का नाम रोशन करने पर मिला है। इसे पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे सोनू मोगा स्थित निवास पर सोमवार शाम को पहुंचे। उन्होंने अपने पैतृक शहरवासियों से खुशी सांझी।
विज्ञापन

3 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
इस दौरान सोनू सूद अपने निवास पर प्रशंसकों से भी रूबरू हुए। बातचीत के दौरान फिल्म जगत संबंधी युवाओं को टिप्स भी दिए। सूद ने विशेष बातचीत में बताया कि पंजाब रत्न अवार्ड मिलना उनके लिए बेहद गर्व की बात है। उन्हें राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर की ओर से यह अवार्ड दिया गया है। वह इस अवार्ड को अपने पिता स्वर्गीय शक्ति सागर सूद और माता सरोज सूद को समर्पित करते हैं। क्योंकि उनके आशीर्वाद और प्रयासों की बदौलत ही वह आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने में कामयाब हुए हैं। 

4 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
माता-पिता को याद कर भावुक हुए सोनू सूद ने कहा कि उनकी कमी जीवन में कभी कोई और पूरा नहीं कर सकता। उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता का हाथ रहा है। धमेंद्र के बाद पंजाब की मिट्टी से जुड़े अदाकार सोनू सूद को पंजाब रत्न अवार्ड मिला है। गौरतलब है कि सोनू सूद अपने स्वर्गीय पिता शक्ति सागर सूद की याद में शक्ति सागर प्रोडक्शन कंपनी भी चला रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
सूद ने ने कहा कि राजनीति में आने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने चुनाव से पहले अॉफर दिया था, लेकिन फिल्मों की व्यस्तता के कारण वह अॉफर को स्वीकार नहीं कर पाए। राजनीति में आने का विकल्प उनके लिए खुला है। भविष्य में हालात उनके मुताबिक रहे तो वह राजनीति में आ सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
सोनू सूद
सोनू ने कहा कि वह अपने मोगा को पंजाब के सभी शहरों में से अव्वल देखना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह ये बिलकुल नहीं चाहते कि राजनीति में आने के बाद लोगों के लिए समय न दे पाएं। बल्कि लोगों के बीच रहते हुए विकास की रफ्तार को बुलेट ट्रेन की स्पीड देने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Sonu Sood meets Captain Amarinder
‘कुरुक्षेत्र’ में अर्जुन की भूमिका में नजर आएंगे सोनू
सोनू सूद ने अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्टों के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी एक फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ पांच भाषाओं में बन रही है। हिंदी, अंग्रेजी, तामिल, तेलगू और कन्नड़। इस फिल्म में वह अर्जुन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म मार्च में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

8 of 8
सोनू सूद
सोनू ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐतिहासिक किरदार ‘अर्जुन’ को प्ले किया है। अर्जुन के किरदार के लिए उन्होंने पहले उनके हतिहास को जाना। महाभारत संबंधी पुस्तकें पढ़ीं और इंटरनेट पर सर्च किया। उसके बाद अर्जुन की तरह बॉडी लैंग्वेज पर वर्क हुआ। इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें