दो जुड़वा भाइयों की कहानी है जयवीर का उपन्यास :
जयवीर ने बताया यह उपन्यास जोन और जेरेमी की कहानी है, दोनों जु़ड़वा भाई हैं। दोनों ही भाई एडवेंचर की तलाश में रहते हैं। लेकिन उनको एडवेंचर मिलता नहीं। एक बार बसंत के मौसम में एक डकैत उनके शांतिपूर्ण शहर में हंगामा मचाना शुरू कर देता है। इसके बाद एक हत्या होने के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण होने लगता है। पुलिस भी इस मामले में साक्ष्य नहीं जुटा पाती। ऐसे में दोनों भाइयों के लिए खुद को साबित करने का एक शानदार मौका आता है। वह दोनों ही इस मिशन पर निकल पड़ते हैं। वह एक कुछ शक्तिशाली व्यक्तियों के बीच पहुंच जाते हैं। इस दौरान दोनों भाई एडवेंचर और मिस एडवेंचर की सीरीज में चलते जाते हैं।