फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, 12 ट्रेने रहेंगी रद्द,13 शॉर्ट टर्मिनेट

Thu, 07 Nov 2019 06:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के चलते विभिन्न राज्यों से जम्मू-कश्मीर जाने वाली 12 ट्रेनें 17 से 26 नवंबर तक रद्द रहेंगी। 13 ट्रेनों को पठानकोट तक ही चलाया जाएगा। पठानकोट से जम्मूतवी के बीच मेगा ब्लॉक होने की वजह रेलवे विभाग के अनुसार (12587) अमरनाथ एक्सप्रेस 18 और 25 नवंबर को रद्द रहेगी। (15098) जम्मूतवी-भागलपुर 19 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
(12919) मालवा सुपरफास्ट 18 और 25 नवंबर को रद्द रहेगी। (12920) मालवा 19 तथा 26 को रद्द रहेगी। (15655) कामाख्या सुपरफास्ट 20 व 26 नवंबर को रद्द रहेगी। (74909) उधमपुर-पठानकोट डीएमयू 19 व 26 को रद्द रहेगी। (74910) पठानकोट उधमपुर 19 व 26 को रद्द रहेगी। (09022) जम्मूतवी-बांद्रा 26 और 27 को रद्द रहेगी। (04401) आनंद विहार-कटरा 18 व 25 को रद्द रहेगी। (04402) कटरा आनंद विहार 19 और 26 नवंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
इसी तरह (16031) मद्रास एक्सप्रेस 17 व 24 नवंबर को कटरा की बजाय पठानकोट से वापस जाएगी। इसके अलावा (12471) स्वराज सुपरफास्ट 18 व 25 नवंबर को कटरा की बजाय पठानकोट से वापस जाएगी। (12472) स्वराज सुपर फास्ट 19 को कटरा की बजाय पठानकोट कैंट से वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। (19415) अहमदाबाद-कटरा 17 नवंबर व 24 नवंबर को कटरा की बजाय पठानकोट सिटी से जाएगी। 

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
(19225) बठिंडा जम्मू तवी 18 व 25 नवंबर को पठानकोट सिटी से ही वापस जाएगी। (19224) 19 व 26 नवंबर को जम्मूतवी की बजाय पठानकोट से अहमदाबाद वापस होगी। (12237) बेगमपुरा एक्सप्रेस 18 व 25 नवंबर को जम्मूतवी की बजाय पठानकोट से वापस रवाना होगी। (12238) बेगमपुरा 18 और 26 को जम्मूतवी की बजाय पठानकोट कैंट से बनारस के लिए जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
(1923) अहमदाबाद-जम्मूतवी 18 और 25 को जम्मू तवी की बजाय पठानकोट सिटी से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। (74906) पठानकोट-उधमपुर डीएमयू 19 व 26 नवंबर को पठानकोट से उधमपुर के लिए पूरी तरह रद्द रहेगी। (74907) उधमपुर-पठानकोट 19 और 26 नवंबर को उधमपुर से पठानकोट के लिए नहीं चलेगी। (14034) कटरा से दिल्ली जम्मू मेल को 19 और 26 नवंबर को छन्न रोडिया स्टेशन पर 75 मिनट रोककर चलाया जाएगा। (18101) संबलपुर जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस को 17 व 25 नवंबर को दिल्ली, अंबाला व फिरोजपुर स्टेशन पर 130 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें