फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चलते फिरते लुधियाना में मरने लगे लोग, 11 की गई जान, अजीब सी दुर्गंध आई और बिछ गईं लाशें

Sun, 30 Apr 2023 06:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लुधियाना गैस हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के लुधियाना जिले में रविवार को अचानक 11 लोगों की मौत हो गई। चलते फिरते इन लोगों की जान जाने से हड़कंप मच गया। एक बिल्ली की भी जान गई है। घटना की सूचना मिली तो वहां पुलिस भी पहुंची। मगर कुछ सुरक्षाकर्मी भी बेहोश हुए हैं। आनन-फानन पुलिस ने इलाके को खाली कराया और लोगों से उस क्षेत्र में न जाने की अपील की।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में हुआ है। गैस रिसाव से चंद कदम की दूर ढाबा चलाने वाले मुन्नी लाल ने नम आंखों से रविवार सुबह के दर्दनाक मंजर को बयां किया। मुन्नी लाल ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब अचानक अजीब सी दुर्गंध आने लगी और धीरे-धीरे सांस घुटने लगा। ढाबे से बाहर निकलकर सड़क पर पहुंचे तो पता चला कि दूध वाले बूथ के पास गैस लीक हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
दुर्घटना के बाद जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां पर शोर मचा हुआ था और कुछ लोग जमीन पर बेसुध पड़े थे। दुर्गंध इतनी थी कि जो भी बूथ की तरफ गया... वह बेसुध होकर गिर गया। पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस ने आकर इलाके को सील किया और राहत एवं बचाव शुरू किया।

4 of 5
लुधियाना गैस लीकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने जब शव बाहर निकाले तब पता चला कि इतना बड़ा हादसा हो गया। लाशें बिछी देख आस-पड़ोस के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मुन्नी लाल ने कहा कि आमतौर पर इस इलाके में सुबह के वक्त काफी भीड़ रहती है। मगर रविवार को छुट्टी की वजह से सड़क सूनी थी। वरना मंजर और भी भयावह होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना गैस लीकेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन लोगों ने गंवाई जान
हादसे में आरती क्लीनिक चलाने वाले कविलाश का परिवार तबाह हो गया है। उनकी पत्नी वर्षा (35) और तीन बच्चों कल्पना (16), अभय (13) व आर्यन (10) की इस हादसे में मौत हुई है। कविलाश मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं लेकिन 30 साल से पंजाब में रह रहे हैं। गोयल किराना स्टोर के मालिक सौरव गोयल (35) की भी जान गई है। वहीं उनकी पत्नी प्रीति (31) और मां कमलेश गोयल (60) की भी मौत हो चुकी है। भाई गौरव (50) सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। मूलरूप से वे यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले थे। नवनीत कुमार (39) आरती स्टील में मुनीम के पद पर कार्यरत थे। गैस लीक में उनकी और उनकी पत्नी नीतू देवी (37) की मौत हो गई। उनका भाई नितिन कुमार (40) नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें