जानकर हैरानी होगी कि अमेरिकन मास्टर्स गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का गोल्ड मेडल एक भारतीय महिला ने जीता, वो भी 100 वर्षीय।
विज्ञापन
2 of 8
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
ये कमाल करने वाली महिला चंडीगढ़ की मान कौर हैं। 100 वर्षीय भारतीय महिला मान कौर ने न सिर्फ 100 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया, बल्कि स्वर्ण पदक भी जीता। दरअसल, इस प्रतियोगिता के उनके उम्र वर्ग में किसी और महिला ने हिस्सा ही नहीं लिया। वो एकमात्र धाविका थीं, लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस उम्र में भी उन्होंने फिनिश लाइन तक दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
3 of 8
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
100 वर्षीय मान कौर ने 100 मीटर दौड़ को 1 मिनट 21 सेकेंड में पूरा किया। फिनिश लाइन पार करने के बाद उन्होंने अपने हाथ हवा में खड़े करके खुशी जताई। मान कौर जब दौड़ रही थीं तब उनके साथ के 70 व 80 की उम्र से ज्यादा वाले बाकी खिलाड़ी उन्हें जमकर प्रोत्साहित कर रहे थे।
4 of 8
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़ की मान कौर वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में रिकॉर्ड बनाने वाली अकेली भारतीय हैं। उनके अलावा कोई भी भारतीय अभी तक इसमें कामयाब नहीं हो सका है। उन्होंने 98 वर्ष की आयु में 100 मीटर और 200 मीटर गोल्ड जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया था। उनके द्वारा बनाए ये रिकॉर्ड अभी भी बरकरार हैं।
विज्ञापन
5 of 8
बेटे के साथ मान कौर
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर का 78 वर्षीय बेटा गुरदेव सिंह भी वहां मौजूद था। अपनी मां की भावनाओं को बताते हुए गुरदेव ने कहा, मेडल जीतकर वो भारत जाएंगी और वो सभी को उत्साहित होकर बताएंगी कि उन्होंने इस देश में मेडल जीते हैं। जीतना उन्हें खुशी देता है। गुरदेव ने बताया कि जब उनकी मां 93 साल की थीं तब उन्होंने उनको दौड़ने के लिए प्रेरित किया क्योंकि उन्हें अपनी मां की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन
6 of 8
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर ने इस आयोजन में जेवलिन थ्रो और शॉटपुट प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया। मान कौर न ही घुटनों में दिक्कत है, न कोई दिल की बीमारी इसीलिए उनके बेटे ने उत्साहित होकर अपनी मां का साथ दिया। इसके अलावा मान कौर ने दुनिया भर में आयोजित होने वाले मास्टर्स गेम्स में अब तक कुल 20 मेडल जीते हुए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Man Kaur
- फोटो : Amar Ujala
मान कौर के फिटनेस का राज: मान कौर की सेहत का राज है, अच्छा खान-पान और रोजाना कसरत करना। आपको जानकर हैरानी होगी की मान कौर तला हुआ भोजन कभी नहीं खातीं और वह एक शाकाहारी है और आज भी हर शाम को पैदल वॉक करती हैं।
अमेरिकन मास्टर्स गेम्स अपने आप में एक अनूठा खेल आयोजन है जहां 30 की उम्र से ऊपर के खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। मान कौर जब दौड़ रही थीं तब उनके साथ के 70 व 80 की उम्र से ज्यादा वाले बाकी खिलाड़ी उन्हें जमकर प्रोत्साहित कर रहे थे। ये प्रतियोगिता दुनिया भर में अलग-अलग जगह ओलंपिक की तरह हर चार साल में आयोजित होती है।