फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली की चेली को अमेरिकी रेसलरों ने मारे थप्पड़, एकेडमी में बवाल

Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
WWE चैम्पियन द ग्रेट खली की चेली को अमेरिकी रेसलरों ने थप्पड़ों से पीटा और एकेडमी में जमकर बवाल काटा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी रेसलर्स ने खली की जालंधर ​स्थित एकेडमी में खूब तोड़फोड़ की और पहलवान बीबी बुलबुल को पीटा। गुड़गांव में होने वाली फाइट का कैंसिल होना इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है। फाइट कैंसिल होने से गुस्साए अमेरिकी पहलवानों ने खली की एकेडमी में हंगामा किया। उसके बाद सभी रेसलर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : फाइल फोटो
खली के स्टूडेंट सुपर खालसा ने बताया कि वे रेसिलंग मैच के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे कि अचानक दनदनाती हुई फॉरच्यूनर गाड़ियां आई। इनमें अमेरिकी रेसलर थे, जिन्होंने एकेडमी में एंट्री करते हुए तोड़फोड़ और मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पहलवानों ने हमारे रेसलर दिनेश, आर्या जैन, जोसन, हरमन, शैंकी और बीबी बुलबुल के साथ हाथापाई की।

4 of 5
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
सुपर खालसा ने बताया कि हाथपाई माइक नोक्स, रोब टेरी, ब्रूडी स्टील, माइक टारवान, रेबल, केटी और जेमी जेस ने की थी। वह यहां द ग्रेटी खली से लड़ने आए थे, लेकिन वे मिले नहीं। इससे वे भड़क गए और उन्होंने बीबी बुलबुल के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उन्होंने बुलबुल को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही एकेडमी में लगी कई चीजों को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीबी बुलबुल को अमेरिकी पहलवानों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। खली भी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने ​​शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि मेरी इन अमेरिकी रेसलर के साथ पहले कुछ अनबन हुई थी, इसीलिए उन्होंने ऐसा किया। गुड़गांव की फाइट कैंसिल हो गई, लेकिन पानीपत में 12 अक्तूबर को मुकाबल होना है। वहां तोड़फोड़ करने वाले पहलवान मुझसे​ ​भिड़ेंगे तो मैं उन्हें वहां देख लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें