फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी आंखों के सामने भाई तड़प-तड़प कर मर गया, मम्मी मैं कुछ भी नहीं कर पाई'

Wed, 14 Feb 2018 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
1 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
मेरी आंखों के सामने मेरा छोटा भाई तड़प तड़प कर मर गया, मम्मी मैं कुछ भी नहीं कर पाई। यह बात कहते कहते 13 साल की मासूम बहन बेसुध हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
घटना मोहाली के खरड़ की है। रोडवेज बस ने स्कूल बस को टक्कर मार दी और हादसे में 10 साल के बच्चे समर्थ सचदेवा की मौके पर ही मौत हो गई। वह बस की पिछली सीट पर खिड़की के पास बैठा था। टक्कर इतनी जोर की लगी कि समर्थ पिस गया और उसका सिर टुकड़े-टुकड़े हो गया। मांस के लोथड़े बस में बिखर गए, वहीं भाई को बचाने पहुंची 13 साल की ख्वाहिश यह देखकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
ख्वाहिश इस हादसे की चश्मदीद गवाह है। वह हादसे के बाद अपनी चोट की परवाह न करते हुए खून से लथपथ अपने छोटे भाई को उठाने के लिए बस के पिछली ओर भागी। लेकिन जब उसने भाई की सीट के निकट पहुंच कर देखा तो उसका दिल दहल गया। रोज उसके साथ स्कूल जाने वाला छोटा भाई समर्थ उससे हमेशा के लिए दूर जा चुका था। लेकिन अब ख्वाहिश मां पूजा को दिलासा दे रही है।

4 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
वह मां से कहती है कि समर्थ को याद करके रोए नहीं, बल्कि भगवान का पाठ करें, जिससे उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। पिता रामपाल सचदेवा की आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अपने इकलौते बेटे को याद करते हुए बार-बार यही कहते हैं कि उनकी तो दुनिया ही लुट गई। मां बेहोशी की हालत में बार-बार उन शब्दों को दोहरा रही थी कि सवेरे गुडबाय बोल कर गया था, वापिस ही नहीं आया मेरा बेटा।
विज्ञापन

5 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
बता दें कि खरड़-मोरिंडा रोड पर सोमवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल बस को पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूल बस बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की बहन समेत सात अन्य बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को खरड़ के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से एक बच्चे आरव अग्रवाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खरड़ स्कूल बस एक्सीडेंट
मृतक की पहचान समर्थ सचदेवा (10) के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा का छात्र था। जबकि उसकी घायल बहन 7वीं में पढ़ती है। पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर-44 स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के बस ड्राइवर धर्मेंद्र शर्मा के बयान पर पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की बस के चालक बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो हादसे के बाद बस छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें