फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी तलाश रहे तो हो जाएं सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं इसका शिकार

Mon, 10 Sep 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
job
अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं या फिर सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं, तो फिर आप को सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरूरत को शातिरों ने जालसाजी का जरिया बना लिया है। आइए एक नजर डालते हैं कि कैसे लोगों को शिकार बनाते हैं हैं ये ठग...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब के लुधियाना में ऐसा ही मामला सामने आया है। इस मामले में 10 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। एक कारोबारी के पोते को रेलवे में और उसके दोस्त को पीएनबी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक महिला ने 10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी महिला इतनी शातिर थी कि उन्हें इंटरव्यू के लिए भी कई दफा लेकर गई। जांच के बाद आरोपी महिला श्वेता सहगल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
कारोबारी अभय कुमार जैन ने बताया कि उसका होजरी का कारोबार है। साथ ही वह ज्योतिषी भी है। उसके पास वर्ष 2016 में नूरवाला रोड की रहने वाली महिला श्वेता सहगल अपनी जन्मपत्री दिखाने के लिए आई थी। तब उसने जिक्र किया था कि रेलवे और बैंक में सरकारी नौकरियां निकली है। उसने कहा कि वह उनके पोते अक्षय जैन की सरकारी नौकरी लगवा देगी। 

4 of 6
जॉब
यह बात उसके दोस्त को पता चली तो उसने अपने बेटे सुनील को भी नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने अक्षय को रेलवे विभाग में और सुनील को पीएनबी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ले लिए थे। इसके बाद आरोपी महिला उन्हें इंटरव्यू के लिए अंबाला कैंट ले गई थी। जहां आरोपी महिला ने एक व्यक्ति और एक अन्य महिला से मुलाकात करवाई थी। उन्होंने कहा कि तुम्हारी नौकरी पक्की हो गई। इसके बाद उक्त आरोपियों का नंबर बंद आने लगा था।
विज्ञापन

5 of 6
govt job
 जब उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए थे। इसके बाद आरोपी महिला श्वेता ने उन्हें अलग-अलग तारीख के चेक दिए थे जो बाद में बाउंस हो गए थे। जब उन्होंने कहा कि चेक बाउंस हो गए तो आरोपी महिला उन्हें धमकाने लगी और कहा कि वह पैसे नहीं देगी। कई लोगों से कर चुकी है धोखाधड़ी अभय जैन का कहना है कि उन्होंने आरोपी महिला श्वेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर
इसके बाद उन्हें पता चला कि उक्त महिला  उनके अलावा 12 लोगों से सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुकी है। इसके बाद सभी लोगों ने पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी निशान सिंह ने बताया कि एसीपी स्पेशल ब्रांच की जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला की गिरफ्तारी बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें