HPU: मांगें मनवाने के लिए सड़क पर लेटे सैंकड़ों छात्र, बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 31 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
एचपी यूनिवर्सिटी में प्रशासन से नाराज एसएफआई कार्यकर्ताओं ने इस बार सड़क पर लेट कर ईसी सदस्यों को दफ्तर जाने से रोक दिया। कार्यकारी परिषद की सोमवार को बैठक से पहले अनशन पर बैठे एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 6
सुबह ग्यारह बजकर दस मिनट से लेकर दोपरहर करीब 1:20 तक कार्यालय के बाहर जुटे और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कुलपति और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। कार्यकर्ताओं ने ईसी में हिस्सा लेने आए ईसी सदस्यों का रास्ता रोक उन्हें मांगपत्र सौंपे।

3 of 6
इस दौरान छात्र रास्ते में लेट गए और विरोध जताने लगे। वीसी ऑफिस के बाहर पूरी सड़क पर छात्र लेट गए और प्रदर्शन किया।

4 of 6
विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं के चलते पुलिस की क्यूआरटी और विवि सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में सदस्यों को बैठक स्थल कुलपति कार्यालय तक पहुंचाया गया। पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बैठक में उनकी सभी जायज मांगों को उठाने का कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया।

5 of 6
संगठन नेता नोवल, विपिन, ज्योति आदि ने आरोप लगाया कि कुलपति प्रेस वार्ता कर छात्रों की सभा मांगों को मान लेने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। जबकि कुलपति ने फीस पर बनी हाई पॉवर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर, फीस कम करने, विवि में शिक्षकों गैर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के साथ ही परिसर में क्लास रूम की व्यवस्था करने और मूलभूत जरूरतें तक को पूरा करने की मांगें नहीं मानी हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मंडी, ऊना में रीजनल सेंटर खोलने के सिर्फ दावे हैं। धर्मशाला में मूलभूत सुविधाएं तक नहीं जुटा पाए हैं। कुलपति की फिजूलखर्ची के पूरे दस्तावेज आरटीआई से जुटा लिए गए हैं, जिन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।