फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZEE5: ग्राहकों को उधार का कंटेंट परोस रहा जी5, देश में सिर्फ चार फीसदी तक सिमटी दर्शकों की तादाद

विज्ञापन
1 of 5
फ्रेंड्स रियूनियन और सनफ्लॉवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कभी अपनी ओरीजनल कहानियों के चलते देश के सबसे बड़े ब्रांड्स में शामिल हुआ देसी ओटीटी जी5 तेजी से अपनी पकड़ देसी दर्शकों से खो रहा है। अमेरिका में लॉन्च होने की तैयारी कर रहे इस देसी ओटीटी पर उधार का कंटेट लगातार बढ़ता जा रहा है। कभी हिंदुस्तान की अलग अलग भाषाओं की कहानियों के लिए चर्चा में आए इस ओटीटी की दिशा भी अब भटकती सी दिख रही है। हाल ही में इस पर प्रसारित हुए ‘फ्रेंड्स रीयूनियन’ ने इसके देसी दर्शकों को भ्रमित किया है, वहीं इस ओटीटी पर रिलीज हुई मेगा बजट सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
निमिषा पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नेटफ्लिक्स से छुट्टी होने के बाद जी5 पहुंची ओरीजनल्स डायरेक्टर निमिषा पांडे अपनी नियुक्ति के महीनों बीतने के बाद भी अब तक कुछ ऐसा धमाका नहीं कर पाई है जिसकी कंटेंट जगत में चर्चा हो। नेटफ्लिक्स ने पिछले कुछ महीनों में भारतीय मनोरंजन सामग्री के लगातार खराब होते जाने के चलते इसकी जिम्मेदारी देख रहे तमाम बड़े अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है। माना जा रहा है कि नेटफ्लिक्स की बदली हुई रणनीति में अब ध्यान ऐसे निर्माताओं पर दिया जाएगा जो सीधे नेटफ्लिक्स की टीम के साथ मिलकर फिल्में बनाएं, नाम भले उनका बड़ा या छोटा कैसा भी हो।
विज्ञापन

3 of 5
जी5 के मुख्य कारोबार अधिकारी मनीष कालरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स से निकाले गए लोगों का दूसरे ओटीटी में पहुंचना स्वाभाविक भले हो लेकिन इससे बाजार में जी5 को लेकर भी काफी हलचल है। जी5 ने अपने संस्थापक तरुण कटियाल को उनका कार्यकाल पूरा होने से से पहले ही जाने को कह तो दिया लेकिन उनके जाने के बाद से जी5 के पास अब तक न तो उनका कोई स्थानापन्न मिल पाया है और न ही नई टीम अपनी रणनीति को लेकर ही कोई स्पष्ट संदेश दे पा रही है। ओटीटी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी इस बारे में कहते हैं कि जी5 जल्द ही बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों के साथ कुछ बड़े एलान करने वाला है और कंपनी का इरादा अब क्वांटिटी की बजाय क्वालिटी पर फोकस रखने का है।

4 of 5
जी5 की वेब सीरीज - फोटो : जी5
लेकिन, हकीकत में जो कुछ हो रहा है उससे जी5 का लंबी रेस में भला होता नहीं दिखता। अतीत में जी5 की ब्रांडिंग को सबसे बड़ा नुकसान इस पर मौजूद आल्ट बालाजी की एडल्ट मनोरंजन सामग्री ने पहुंचाया था। उधार की इस सामग्री से हुए ब्रांडिंग के नुकसान की भरपाई करने को जी5 की नई टीम उधार की ही और सामग्री ले आई है। बस, इस बार कंपनी दूसरी है यानी टीवीएफ। टीवीएफ ने अपनी अतंरगी मनोरंजन सामग्री से पिछले कुछ बरसों में अपनी खास पहचान युवाओं के बीच बनाई तो है लेकिन अब उनके कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों में एकरसता आने लगी है। जी5 पर टीवीएफ ने बीते हफ्ते अपनी पहले से बनी और यूट्यूब पर पड़ी सीरीज डंप कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जी5 - फोटो : सोशल मीडिया
जी5 में अब ओरीजनल्स का जिम्मा संभाल रहीं निमिषा पांडे इस बारे में कहती हैं कि टीवीएफ की इन मशहूर सीरीज के अलावा टीवीएफ के नए शोज भी जी5 पर जल्द ही दिखेंगे। लेकिन, जी5 ओरीजनल्स जैसा कुछ एनाउंस होना उनकी तरफ से अब भी बाकी है। जी5 पर हाल ही में रिलीज हुई सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ भी निमिषा के अपना कार्यभार संभालने के पहले की सीरीज बताई जा रही है। देश में चल रहे ओटीटी के ग्राहकों की संख्या के हिसाब से देखें तो जी5 अभी पांचवें नंबर पर है और देश में ओटीटी देखने वाले लोगों में जी5 देखने वालों की संख्या सिर्फ चार फीसदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें