हर कोई चाहता है कि वो अपनी कमाई का एक हिस्सा निवेश करे। इसके लिए लोग काफी कुछ करते भी हैं। वहीं, निवेश कितना जरूरी है ये कोरोना काल से लोगों ने काफी सीखा। लोग निवेश इसलिए करते हैं ताकि वो इस पैसे को अपनी जरूरत पर इस्तेमाल कर सके। इसके लिए कई लोग तो बैंक में अपनी कमाई को जमा कराते हैं, ताकि उस पर ब्याज मिल सके। लेकिन ज्यादातर लोग इसके साथ ही कई अन्य स्कीम में भी पैसे निवेश करते हैं, ताकि वो एक बेहतर रिटर्न पा सके। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि लोग बिना सोचे समझे और दूसरों की बातों में आकर कहीं ऐसी जगह पर पैसे लगा देते हैं। जहां उन्हें नुकसान उठाना पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि आपका पैसा डूबे नहीं और आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं...