फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senior Citizen Scheme: सीनियर सिटीजन के लिए सही हैं ये तीन बचत योजनाएं, ऐसे ले सकते हैं आप भी लाभ

Tue, 28 Dec 2021 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock
आज के समय में हर किसी को अपने भविष्य की चिंता होती है। इसलिए हर आदमी अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए, अपने लिए कई सारी स्कीम चुनता है, ताकि उसको भविष्य में पैसों के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े। अपने बुढ़ापे में आर्थिक तंगी से बचने के लिए लोग आज कल एलआईसी से लेकर म्यूच्यूअल फंड आदि कई सारी स्कीम में लोग निवेश करते हैं। भविष्य की सबसे ज्यादा चिंता सीनियर सिटीजन को होती है, इसलिए सरकार ने बुजर्गों के लिए तीन खास प्रकार की निवेश स्कीम चलाई है, जिसमें वो बहुत ही आसानी से निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षति कर सकते हैं। आज हम आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही इन्हीं तीन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप भी बहुत ही आसानी से निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं और बुढ़ापे में आपको आर्थिक तंगी नहीं होती है। तो चलिए इन स्कीम के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सीनियर सिटीजन सेविंग योजना
  • दरअसल, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में से एक सीनियर सिटीजन सेविंग योजना है। इसके तहत आप एक हजार से लेकर 15 लाख रूपये तक का निवेश कर  सकते हैं। इसके जरिए आप एक साथ कई सारे खाते भी खोल सकते हैं। साथ ही आपको इसमें 7.4 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है। ये योजना पूरा 5 सालों के लिए होता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
फिक्स डिपॉजिट
  • सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स डिपॉजिट एक बेहतर विकल्प माना जाता है। साथ ही इसमें आपको आधे से ज्यादा की दर से ब्याज मिलता है। साथ ही इस निवेश में 50 हजार रुपये तक की राशि हर साल टैक्स से बाहर रहती है। बुजर्गों के लिए इस निवेश में अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज देते हैं और इसकी अवधि भी अलग-अलग होती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पीएम वय वंदना योजना
  • प्रधानमंत्री द्वारा चलाया गई ये योजना भी 60 साल या उससे ऊपर के लोगों के लिए है। इसमें आप अधिकमत 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जिसकी समय सीमा 10 साल तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • इस योजना के अनुसार निवेश करने वाले व्यक्ति को उसके पेंशन की आखिरी किश्त के साथ पूरा लाभ दिया जाएगा। साथ ही अगर वो इंसान मर जाता है, तो सारा पैसा नॉमिनी को दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें