नए साल ते साथ काफी चीजे में नयापन या बदलाव लाया गया है। 2022 में कई चिजों को लेकर नियमों में विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे में एक जनवरी 2022 से एटीएम से नकद निकालने के नियम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इससे जुड़ी जानकारी बैंक्स ने ग्राहकों को देनी शुरू कर दी है। इस बदलाव के तहत अब ग्राहकों को एटीएम से नकद निकासी के लिए पहले से अधिक भुगतान करना होगा। ये नियम यानी बढ़ा हुआ शुल्क मुफ्त मासिक सीमा समाप्त होने के बाद लागू हो जाएगा। इसी क्रम में अपने-अपने बैंकों से ग्राहकों को बढ़े हुए शुल्क की जानकारी मिल रही हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया है, "1 जनवरी 2022 से, 20 रुपये + करों की मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम लेनदेन शुल्क दर को 21 रुपये + करों में संशोधित किया जाएगा।" इसका मतलब ये कि अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले एक रुपये ज्यादा ही देना होगा।