जीवन में मुसीबतें कभी बता कर नहीं आतीं। आपात स्थिति में परिवार को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हम कई तरह की बीमा पॉलिसी कराते हैं, ताकि भविष्य में कभी भी परिवार पर कोई आर्थिक संकट आये तो उनसे आसानी से निपटा जा सके। टर्म इंश्योरेंस भी लोगों के लिए काफी मदगार साबित हो सकता है। घर खरीदना, बच्चों की शिक्षा और बच्चों की शादी जैसी सभी जिम्मेदारियां टर्म प्लान से पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा अगर परिवार में एक ही कमाने वाला सदस्य है और उसके साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो उस स्थिति में टर्म लाइफ इंश्योरेंस आश्रित लोगों की कुछ हद तक आर्थिक तौर पर मदद कर सकता है। ऐसे में अगर आप पहली बार टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान लेने जा रहे हैं तो कुछ बातें जानना जरूरी है ताकि भविष्य में आपको या आपके अपरिवार को कोई परेशानी न हो। चलिए जानते हैं...