अक्सर नए एटीएम कार्ड के पिन को जनरेट करते समय हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके पिन को बनवाते वक्त हम लोगों के सामने कई तरह की कंफ्यूजन आती हैं। इस कारण हम में से कई लोग किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से एटीएम पिन को जनरेट करते हैं। हालांकि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर करना खतरों से खाली नहीं रहता। इसी कड़ी में आज हम आपको उन स्टेप्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने एसबीआई एटीएम कार्ड का पिन जनरेट कर सकते हैं। एसबीआई एटीएम कार्ड के पिन को जनरेट करना काफी आसान काम है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप बड़ी ही आसानी से एटीएम में जाकर अपने पिन को क्रिएट कर सकेंगे। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -