दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 7 का उत्पादन बंद कर दिया है। सैमसंग ने यह फैसला गैलेक्सी नोट 7 में आग लगने की कई घटनाओं के बाद लिया। अपने किसी उत्पाद को बंद करने वाली सैमसंग अकेली कंपनी नहीं है। उससे पहले भी कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को अपने उत्पादों पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। यहां हम ऐसी ही नौ कंपनियों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने उत्पाद बंद करने पड़े।
विज्ञापन
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
2 of 9
फेसबुक
- फोटो : BBC
फेसबुक ने अप्रैल 2013 में एंड्रायड फोन के लिए ''फेसबुक होम'' के नाम से सुविधा शुरू की। यह फेसबुक फीड को पलक झपकते ही आपके सामने ले आता था। इसे लोगों ने खूब सराहा था। पहले दो हफ्तों में ही उसे पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने डाउनलोड किया। लेकिन बाद में पता चला कि यह बहुत अधिक डाटा का इस्तेमाल कर रहा है और बैटरी भी जल्द खत्म हो रही है। इसके बाद फेसबुक ने इसे बंद कर अपना ध्यान दूसरी ओर लगा दिया।
विज्ञापन
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
3 of 9
गूगल
- फोटो : BBC
गूगल ने जुलाई 2008 में एक थ्री डी ऐप शुरू किया। इसका उपयोग करने वाले खुद की वर्चूअल वर्ल्ड बना लेते थे। इसके माध्यम से वो अपने अन्य ऑनलाइन दोस्तों से संपर्क कर सकते थे। गूगल ने यह सॉफ्टवेयर मुफ्त में दिया था। लेकिन समस्या यह थी कि लाइवली से बनने वाली वर्चूअल वर्ल्ड इतनी छोटी होती थी कि इसमें ग्राहकों को ऑनलाइन सामग्री के लिए जगह ही नहीं मिलती थी। लोगों ने गूगल लाइवली को बुरी तरह नकार दिया। नतीजा यह हुआ कि गूगल ने इसे माह भर में ही वापस ले लिया।अगर आपकी कंपनी के पास कोई ऐसा उत्पाद हो जिसकी हर कोई तारीफ करता हो, तो जाहिर है आप उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
4 of 9
कोका कोला
- फोटो : BBC
लेकिन कोका कोला जैसी बड़ी कंपनी को यह बात समझ में नहीं आई। उसने 1985 में पेप्सी की बढती लोकप्रियता का मुकाबला करने के लिए अपने लंबे समय से लोकप्रिय पेय में ही उलटफेर करने की ठान ली और 'न्यू कोक' को बाजार में उतार दिया। लेकिन लोगों ने 'न्यू कोक' को बुरी तरह खारिज कर दिया। इसके बाद कंपनी को अपने लोकप्रिय कोक को 'कोक क्लासिक' के नाम से बाजार में लाना पडा।
विज्ञापन
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
5 of 9
कॉस्मोपॉलिटन
कॉस्मोपॉलिटन योगर्ट अपने चटपटे सवाल-जवाब और सेक्स सुझावों के लिए मशहूर पत्रिका 'कॉस्मोपॉलिटन' को एक बार दही बनाने की सूझी। उन्होंने 'कॉस्मोपॉलिटन योगर्ट' के नाम से अपना एक नया उत्पाद शुरू किया। जी हाँ, दही। होना क्या था, उनके इस विचार का जल्द ही दही बन गया।
विज्ञापन
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
6 of 9
माइक्रोसाफ्ट
- फोटो : BBC
यह उन दिनों की बात है जब संगीत का आनंद लेने के लिए मोबाइल फोन हमारे सबसे अच्छे स्रोत हुआ करते थे। हर तरफ आई पैड का नाम चल रहा था। ऐपल का मुकाबला करने के लिए माइक्रोसाफ्ट ने 2006 में 'जून' के नाम से एक उत्पाद लाया। इसके लिए दावे तो बहुत किए गए। लेकिन इसका डिजाइन इतना बुरा था कि लोगों ने उसे नकार दिया।
विज्ञापन
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
7 of 9
ब्यूक
ब्यूक डिस्पोजेबल अंडरवियर प्रसिद्ध कंपनी ब्यूक ने बॉल प्वाइंट पेन, रेजर और सिगरेट लाईटर बनाकर खूब नाम कमाया। लेकिन कंपनी के किसी उभरते सितारे को यह बात सूझी कि कंपनी को ऐसे जांघिया भी बनाने चाहिए जो उसके रेजरों की ही तरह 'यूज एंड थ्रो' हों, यानी कि पहनों और फेंक दो। लेकिन ब्यूक का अंडरवियर चल नहीं पाया। बहुत जल्द ही बाजार से उसकी छुट्टी हो गई।
हिट कंपनियों के फ्लॉप्स
8 of 9
फोर्ड
- फोटो : BBC
कार बनाने वाली मशहूर कंपनी फोर्ड ने 1957 में 'फोर्ड ऐडसेल' के नाम से एक कार पेश की। वह बाजार में इतनी बुरी तरह पिटी कि अब विफल उत्पादों का दूसरा नाम 'फोर्ड ऐडसेल' पड़ चुका है। फोर्ड जब यह महंगी कार लेकर बाजार में आई तो उस समय दुनिया वित्तीय संकट से गुजर रही थी। इस वजह से यह कार अधिक नहीं बिक्री। लेकिन वित्तिय संकट खत्म होने के बाद भी फोर्ड को यह कार महंगी पड़ी। लाख कोशिशों के बाद भी वह एक लाख कार नहीं बेच पाई।
कालगेट अपने टूथपेस्ट की वजह से दुनियाभर में जाना जाता है लेकिन उसे भी व्यापार को बढ़ावा देने की सूझी। उसने फ्रोजन फूड या जमे हुए भोजन के व्यापार में उतरने की सोची। जाहिर है खरीदार परेशान हो गए कि वे कालगेट का टूथपेस्ट इस्तेमाल करने से पहले भोजन भी कालगेट का ही करें। होना क्या था, कालगेट का भोजन फ्रीज में ही पडा रह गया।