अब भारतीय लोग भी बॉन्ड मार्केट में अपने पैसों को निवेश कर सकेंगे। सरकार ने आरबीआई रिटेल डायरेक्ट स्कीम की शुरुआत कर दी है। बॉन्ड मार्केट में निवेश करने पर आपको एफडी से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि जब सरकार को पैसों की जरूरत होती है, उस समय वह बॉन्ड जारी करती है। इन बॉन्ड के जरिए सरकार निवेश बाजार से पैसों को इकट्ठा करती है। इकट्ठा किए गए इन पैसों को सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में लगाया जाता है। बॉन्ड एक प्रकार का ऋण पत्र होता है। बॉन्ड में निवेश किए गए पैसों की जिम्मेदारी पूरी तरह सरकारी की होती। इस कारण इसको काफी सुरक्षित माना जाता है। कई लोग बॉन्ड में अपने पैसों का निवेश एक लॉन्ग टर्म उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए करते हैं। अधिकतर बॉन्ड की परिपक्वता की अवधि 30 साल की होती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में -