भारत में एक बहुत बड़ा तबका ऐसा है, जिसके पास अपना खुद का घर नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों लोगों को उनका घर दिया जा रहा है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से अब तक कई लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप कैसे ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना में अप्लाई कर सकते हैं। ये प्रक्रिया काफी आसान है। ऑनलाइन आवेदन करने में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार की इस योजना में अप्लाई करने से पहले आपको कुछ निश्चित मानदंडों पर खरा उतरना जरूरी है। वरना आपके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब आप शहरों में भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 2021 में भी खुला हुआ है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?