फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस: बैंक एफडी से भी ज्यादा ब्याज दे रही है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, जानें पूरी डिटेल्स

Wed, 08 Dec 2021 06:37 PM IST
राजेश मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस - फोटो : iStock
अगर आप कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। आपके लिए पोस्ट ऑफिस की एफडी में निवेश करना एक अच्छा फैसला हो सकता है। पोस्ट ऑफिस में एफडी करना बहुत ही आसान है। इंडिया पोस्ट ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी को बताया है की पोस्ट ऑफिस में ग्राहक एक, दो, तीन, पांच सालों के लिए एफडी करा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर अच्छा ब्याज तो मिलेगा ही साथ ही साथ और भी कई सुविधाएं मिलती हैं। सबसे बड़ी बात यह है की निवेश करने पर पैसा सुरक्षित रहता है और इसकी सरकारी गारंटी निवेशक को मिलती है। इसमें निवेशक को तिमाही आधार पर ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम उन लोगों के लिए बहुत अच्छी है जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक मुश्त निवेश करते हैं तो ये स्कीम आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस बचत योजना - फोटो : istock
एफडी कराने से क्या लाभ होता है
  • पोस्ट ऑफिस की एफडी योजना में निवेश करने पर भारत सरकार की गारंटी मिलती है। 
  • इसमें निवेश करने वालों का पैसा सुरक्षित रहता है। 
  • एफडी ऑफलाइन (कैश, चेक) या ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग) के जरिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
रुपये - फोटो : pixabay
  • पोस्ट ऑफिस में आप 1 से ज्यादा एफडी कर सकते हैं। 
  • अगर आप पांच साल के लिए एफडी करते हैं तो आपको RTR जमा करते समय टैक्स में छूट भी मिलती है। 
  • आप अपने एफडी अकाउंट को जॉइंट कर सकते हैं। 
  • आप अपना एफडी एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी करवा सकते हैं। 

4 of 5
पैसे - फोटो : pixabay
कैसे खुलवा सकते हैं एफडी अकाउंट 
 
अपना एफडी अकाउंट आप पोस्ट ऑफिस में कैश/ चेक बुक देकर खुलवा सकते हैं। इसमें आप न्यूनतम 1000 रूपये से शुरू करके चाहे जितनी राशि से अकाउंट खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपये - फोटो : pixabay
कितना मिलता है एफडी पर ब्याज 
  • पोस्ट ऑफिस में सात दिन से लेकर एक साल तक 5.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। 
  • एक साल एक दिन से लेकर दो साल तक 5.50 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। 
  • यह ब्याज दर तीन साल तक मिलती रहती है। 
  • तीन साल एक दिन से लेकर पांच साल तक 6.70 प्रतिशत ब्याज मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें