फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना: महज एक रुपये के निवेश पर मिलेंगी 2 लाख तक की सुविधाएं, जानें इस स्कीम के बारे में

Wed, 08 Dec 2021 02:14 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना - फोटो : pixabay
आज हम आपको भारत सरकार की एक ऐसी खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप महज 1 रुपये का बीमा खरीद कर 2 लाख रुपये तक की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। भारत सरकार की इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। देश में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस बीमा योजना में निवेश कर रहे हैं। आप सालाना 12 रुपये का वार्षिक प्रीमियम भर के इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आपको इसमें मात्र 1 रुपये का निवेश प्रति माह करना होगा। देश में बड़े पैमाने पर लोग गरीबी और कई तरह की आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं। इसी समस्या को देखते हुए और गरीब परिवारों को सुरक्षा बीमा देने के उद्देश्य से सरकार ने अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना - फोटो : pixabay
सरकार की इस योजना में आपको केवल एक बार ही प्रीमियम भरना होता है। इस प्रीमियम का भुगतान मई के अंत में किया जाता है। स्कीम में आपका प्रीमियम हर वर्ष 31 मई की तारीख को अपने आप बैंक से काट लिया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो भुगतान के समय आपके खाते में कुछ मात्रा में पैसों का होना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना - फोटो : pixabay
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उसके बाद ही आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को स्कीम में निवेश करने से पहले खाता को पीएमएसबीवाई से लिंक करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना - फोटो : pixabay
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत यदि ग्राहक की आकस्मिक मृत्यु होती है या वह विकलांगता का शिकार होता है, तो इस स्थिति में उसके परिवार के सदस्यों को 2 लाख रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें