अक्सर कई ऐसी स्कीम्स होती हैं, जिनके बारे में हमें ज्यादा कुछ पता नहीं होता। ऐसे में उनका लाभ उठाने से कई बार हम वंचित हो जाते हैं। इसी कड़ी में हम आपको सरकार की ऐसी खास स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी सहायता से आप हर महीने 28.5 रुपये जमा करके 4 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए आपका बैंक अकाउंट किसी सरकारी बैंक में खुला होना जरूरी है। इन स्कीम्स को लेकर देश भर के कई लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इन खास योजनाओं के बारे में विस्तार से -
इनका लाभ उठाने के लिए आपको सरकार की दो स्कीम्स (प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) में पैसों को जमा करना होगा। इसके लिए आपको सालाना 342 रुपये जमा करना है। पैसों को जमा करने के बाद आप 4 लाख का फायदा उठा सकते हैं।