अगले महीने से आपका आधार नंबर बेकार होने जा रहा है। इसमें केवल 8 दिन बचे हैं, जिसके बाद कहीं भी आपको अपना आधार नंबर नहीं देना पड़ेगा। आधार नंबर जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने वर्चुअल आईडी (वीआईडी) का तोहफा भारतीय जनता को दिया है। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड का वीआईडी बनाने के लिए बीटा संस्करण लांच कर दिया है। 1 जून, 2018 से किसी भी तरह की सेवा प्रदाता संस्थाएं आधार नंबर के स्थान पर इस वीआईडी को स्वीकार करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
नहीं देना होगा 12 अंकों का आधार नंबर
2 of 7
यूआईडीएआई ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट में कहा, नई सुविधा आधार धारकों को बिना वेरीफिकेशन या सत्यापन की प्रक्रिया में अपना असली 12 अंकों का आधार नंबर दिए बिना एक वीआईडी नंबर देने की इजाजत देगी।
विज्ञापन
क्या होगा फायदा
3 of 7
इस वर्चुअल नंबर को जेनरेट करने के बाद आपको अपना ओरिजनल आधार नंबर किसी भी थर्ड पार्टी को नहीं देना होगा। आप इस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खोलने, सरकारी सब्सिडी के लिए, तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए और नई इन्श्योरेंस पॉलिसी खरीदने के लिए कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे करें अपनी वर्चुअल आईडी जेनरेट
4 of 7
aadhaar
अगर आपको डर है कि 12 अंकों का आधार नंबर देने से पर्सनल जानकारी लीक हो सकती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप घर बैठे मात्र आसान से तीन स्टेप्स को फॉलो करके अपना 16 अंकों वाला वर्चुअल आधार नंबर जेनरेट कर सकेंगे।
विज्ञापन
फॉलो करें यह स्टेप्स
5 of 7
सबसे पहले आपको आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नीचे की तरफ आधार सर्विस टैब के अंदर वीआईडी जेनरेटर ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
विज्ञापन
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा ओटीपी कोड
6 of 7
क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड फीड करना होगा और सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आएगा।
ओटीपी सबमिट करने के बाद आपके पास दो तरह के ऑप्शन आएंगे। पहला नई वीआईडी जेनरेट करने के लिए और दूसरा पहले से जेनरेट की गई वीआईडी को रिट्राइव करने के लिए। आप दोनों में से किसी भी ऑप्शन को क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वीआईडी कोड एसएमएस के जरिए पहुंच जाएगा।