फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ का पैसा निकालने के लिए करना होगा ये काम, वरना जब्त हो सकता है सारा पैसा

Mon, 29 Apr 2019 01:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लोग अकसर अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा पाने के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन सरकार ने पीएफ खाताधारकों के लिए पैसा निकालना अब आसान कर दिया है। अगर आप अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) केवाईसी से जोड़ देते हैं तो आपको पीएफ का पैसा आसानी से मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन

2 of 5
जिन पीएफ खातों में केवाईसी दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी है, उनके लिए अपने पैसे को ट्रांसफर करना या निकालना आसान है। बता दें कि भारत में अबतक 50 फीसदी लोगों ने ही केवाईसी कराया है। ये बात जानना आपके लिए जरूरी है कि अगर आपके पीएफ खाते में बैंक अकाउंट की डिटेल अपडेट नहीं है तो आपके द्वारा की गई क्लेम रिक्वेस्ट रद्द भी की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर आपका केवाईसी अपडेट है तो आप सिर्फ तीन दिन में ही पीएफ का पैसा निकाल सकते हैं। केवाईसी अपडेट होने पर महज तीन दिनों पीएफ का पैसा आपके खाते में आ जाएगा। आइए जानते हैं केवाईसी को पीएफ से जोड़ने की प्रक्रिया क्या है। 

4 of 5
पीएफ में केवाईसी कराने के लिए आपको यूएएन की वेबसाइट पर जाकर केवाईसी के विकल्प का चयन करना होगा। विकल्प का चयन करने के बाद आपको पैन, आधार, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट वाले विकल्प पर जानकारी भरनी होगी। अब इसके वेरिफिकेशन के लिए आपको अपने दफ्तर में कहना होगा, दफ्तर से वेरिफाई करते ही आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने केवाईसी दस्तावेज जमा नहीं करने पर आपको कोई एसएमएस अलर्ट भी नहीं मिलेगा। बता दें कि पीएफ में केवाईसी कराने के लिए आपको आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर, पैन और अंशधारक का मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें