फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन बीमा खरीदना क्यों है जरूरी, बीमा रिन्यू कराने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 21 Jul 2020 11:27 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Motor Insurance - फोटो : google
आमतौर पर लोग कार या मोटरसाइकिल खरीद लेते हैं लेकिन इनका इंश्योरेंस कराने से कतराते हैं। ज्यादातर खरीददार मोटर बीमा को एक खर्चा मानते हैं और अपनी गाड़ी के लिए बीमा नहीं लेते हैं। इसका एक बड़ा नुकसान यह होता है अगर किसी दुर्घटना में गाड़ी खराब हो जाए तो उसका खर्च उठाने के लिए ग्राहक के पास बीमा नहीं होता है।

ऑटो एक्सपर्ट मानते हैं कि गाड़ी की बीमा करा लेना जरूरी होता है, इससे आपातकाल के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद गाड़ी की बीमा कराना जरूरी हो गया है नहीं तो आपको भारतीय सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए दो हजार रुपये हर्जाना या तीन साल की सजा हो सकती है। 

गाड़ी का बीमा या पहले से लिए गए बीमा को रिन्यू कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये जान लेना बेहद जरूरी है.... 
विज्ञापन

2 of 7
car insurance
मोटर बीमा पॉलिसी लेने के दो आधार हैं, पहला थर्ड-पार्टी लायबिलिटी जिसमें दूसरे की गाड़ी को हुए नुकसान की भरपाई करनी होती है और दूसरा ओन-डैेमेज, इसमें अपनी गाड़ी को हुए नुकसान के लिए कवर मिलता है। थर्ड पार्टी लायबिलिटी लेना जरूरी है और ओन डैमेज वैकल्पिक है।

देश के उच्चतम न्यायालय की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद से बीमा कंपनियों को लंबी अवधि के लिए बीमा कवर देना अनिवार्य हो गया है। गाड़ी का बीमा हो या बीमा को रिन्यू कराना हो, सबसे ज्यादा जरूरी होता है कम प्रीमियम वाले बीमा कंपनी की तलाश करना।
विज्ञापन

3 of 7
car insurance
एड-ऑन सुविधा वाला बीमा लें
मोटर बीमा पॉलिसी आपको ये सुविधा देती है कि आप अपने अतिरिक्त प्रीमियम का भुगतान कर एड-ऑन की सुविधा ले सकें। नए वाहनों के लिए जीरो डेप्रिसिएशन एड-ऑन जैसा कवर ले सकते हैं। ये कवर नए वाहनों पर देय दावे और क्लेम पेयबल को बढ़ाता है। अगर आपके पास पुराना वाहन तो इस कवर का कोई फायदा नहीं।

मान लीजिए कि आप बाढ़ प्रभावित इलाके में रहते हैं तो आप इंजन प्रोटेक्ट जैसे एड-ऑन कवर ले सकते हैं लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अगर आपको जरूरत है तो ही एड-ऑन कवर लें नहीं तो ये आपके प्रीमियम पर अतिरिक्त भार बन सकता है।

4 of 7
Motor Insurance - फोटो : google
प्रीमियम की तुलना करें
वाहन खरीदने से पहले बाजार में उपलब्ध बीमा कंपनियों की तुलना जरूर करें। ऑनलाइन बाजार की वजह से ये सुविधा भी काफी सरल हो गई है। अब अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन से एक ही वेबसाइट पर जाकर बीमा कंपनियों के प्रीमियम की तुलना कर सकते हैं। 

ऐसा करने से आपको कम प्रीमियम वाले बीमा की भी जानकारी मिल जाती है और बीमा कंपनी की ओर से दी जा रही अलग सुविधाओं के बारे में भी पता चलता है। डीलर की ओर से दिए जा रहे बीमा को क्रॉस चेक जरूर करें क्योंकि डीलर कभी भी आपके हित के मुताबिक नहीं बल्कि अपने कमीशन के आधार पर आपको बीमा पॉलिसी देता है।
विज्ञापन

5 of 7
How to claim your car insurance - फोटो : Google
नो क्लेम बोनस
मोटर बीमा एक साल तक प्रभावी रहती है और इसके बाद इसे रिन्यू किया जाता है। हालांकि प्रीमियम आपको लंबी अवधि के लिए देना होता है लेकिन हर साल के आधार पर कवरेज लिया जाता है, ऐसे में अगर आपने किसी एक साल कोई क्लेम नहीं किया है तो उस साल आप नो क्लेन बोनस ले सकते हैं। 

ये बोनस प्रीमियम का 20-50 फीसदी तक हो सकता है। जब आप पॉलिसी रिन्यू कराएंगे तो आपको क्लेम बोनस की जगह प्रीमियम में छूट मिल जाएगी। लेकिन अगर आप कोई दावा कर देते हैं तो क्लेम पर मिलने वाला डिस्काउंट या बोनस वहीं खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
Bike insurance
खत्म होने से पहले रिन्यू करें पॉलिसी
जानकारों का कहना है कि पॉलिसी खत्म होने से पहले ही उसे रिन्यू करा लेनी चाहिए। अगर पॉलिसी खत्म होने के 90 दिनों के बाद आप अपनी पॉलिसी को रिन्यू कराते हैं तो आप नो क्लेम बोनस का फायदा नहीं उठा पाते हैं। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि वर्तमान में अगर पॉलिसी खत्म हो रही है तो अवधि से पहले ही उसे रिन्यू करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car insurance
एक्सक्लूजन की जानकारी रखें
जब भी आप अपने वाहन बीमा को रिन्यू या नवीनीकरण कराएंगे तो एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि नवीनीकरण के दौरान किन चीजों को शामिल करना है और किन चीजों को बाहर रखना है। अपनी बीमा कंपनी से इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। पॉलिसी को रिन्यू कराते समय एक्सक्लूजन प्रक्रिया को अच्छी तरह समझें क्योंकि एक भी गलती से आपके क्लेम के समय दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें