ऑन-ऑफ की सुविधा
बैंक आपको अपने कार्ड पर ऑन-ऑफ की सुविधा भी देता है। इस सुविधा को एक्टिवेट या फिर डिएक्टिवेट करने के लिए आपको एसएमएस भेजना होगा। आप प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस), एटीएम, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रयोग के लिए कार्ड को बंद या फिर चालू कर सकते हैं। ‘SWON/SWOFF’ टाइप कर 09223966666 पर भेजना होगा।
उदाहरण के लिए प्वाइंट ऑफ सेल एक्टिवेट करने के लिए SWON POS 1234 भेजना होगा। वहीं बंद करने के लिए SWOFF POS 1234 भेजना होगा। इस तरह से आप आसानी से अपने कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बच सकेंगे।