फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के बच्चे का भी बनवा सकते हैं आधार कार्ड, फॉलो करना होगा ये प्रोसेस

Thu, 21 Sep 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : UIADI
अब आप अपने एक दिन के जन्मे बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। चाहे उसका नाम रखा हो या नहीं उसकी यूनिक आईडेंटिटी जिंदगी भर के लिए बन जाएगी। देश के कुछ शहरों में मौजूद अस्पताल भी अपने यहां ऐसे जन्में बच्चों का आधार कार्ड बच्चे के जन्म लेते ही आधार कार्ड के लिए प्रोसेस पूरा कर लेते हैं। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप अपने एक दिन के बच्चे से लेकर के 15 साल के बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं....
विज्ञापन

2 of 5
aadhaar card
पांच साल के बच्चे को नहीं देना होगा बायोमेट्रिक डाटा एक दिन से लेकर के पांच साल तक के बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए किसी तरह का कोई बायोमीट्रिक डाटा नहीं लिया जाता है, क्योंकि 5 साल तक के बच्चे का बायोमीट्रिक लगातार बदलता रहता है।  बच्चा 5 साल को हो जाएगा, उसके बाद बच्चे का बायोमीट्रिक डाटा लिया जाएगा। हालांकि, आधार नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। जब बच्चा 15 साल का हो जाएगा तो आखिरी बार उसका बायोमीट्रिक डाटा रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके बाद आधार के बायोमेट्रिक डाटा
विज्ञापन

3 of 5
aadhar
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स की जरुरत पड़ेगी, उनमें बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता का आधार कार्ड व आईडेंटिटी प्रूफ चाहिए होगा। इन डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप अपने बच्चे का आधार कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। 
 

4 of 5
- फोटो : Reuters
ऐसे बनवाएं अपने बच्चे का आधार  बच्चों और बड़ों के लिए आधार बनवाने की प्रक्रिया एक ही है सिर्फ दस्तावेजों का फर्क होता है।  यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।  वहां फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें बच्चे का नाम, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता भरें।  इसके बाद आपका आधार कार्ड सेंटर पर अप्वाइंटमेंट फिक्स हो जाएगा। इसके बाद आधार कार्ड एनरोलमेंट सेंटर या ई-सेवा केन्द्र पर अप्वाइंटमेंट लें। तय दिन और समय पर आधार एनरोलमेंट सेंटर जाएं और साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज जरूर ले जाएं।  वहां पर सभी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करने के बाद आपके बच्चे का आधार कार्ड बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
आधार कार्ड की मदद से बनेंगे यह डॉक्यूमेंट्स भी
जब आपके बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा तो फिर इसकी मदद से आप आसानी से पासपोर्ट, पैन कार्ड, स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें