अगर आप एसबीआई के कस्टमर हैं और अपने सेविंग बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं रखने के कारण हर बार परेशान होते हैं तो आपके लिए बैंक में तीन तरह के अकाउंट है, जिन पर किसी तरह का कोई मिनिमम बैलेंस कम होने पर चार्ज नहीं कटता है। अगर आपका सेविंग अकाउंट है तो आप इसको अन्य अकाउंट में ट्रांसफर करा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
sbi
शहरी क्षेत्रों में 5 हजार रुपये रखना जरूरी
अभी शहरी क्षेत्र में एसबीआई अकाउंट होल्डर को 5 हजार रुपये का मिनिमम बैलेंस हर महीने अपने खाते में रखना जरूरी है। ऐसा न कर पाने पर बैंक पेनाल्टी के तौर पर पैसे काट रहा है। गरीब व्यक्तियों और छात्रों से भी यह पेनाल्टी वसूली जा रही है।
विज्ञापन
3 of 6
एसबीआई
- फोटो : file photo
देश में इस वक्त 40 करोड़ खाते
एसबीआई के देश में इस वक्त 40 करोड़ से अधिक अकाउंट्स हैं, जिनमें से 13 करोड़ खाते जीरो बैलेंस वाले खोले गए थे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बेसिक सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की दी सलाह
एसबीआई अपने ऐसे ग्राहकों के सेविंग अकाउंट को बेसिक सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर करने की सलाह दे रहा है। इस अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर किसी तरह का कोई चार्ज नहीं कटता है। इस अकाउंट में खाताधारकों को केवस चेक बुक की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
इन अकाउंट्स पर नहीं लगता है मिनिमम बैलेंस चार्ज
एसबीआई के यह अकाउंट्स हैं जिनमें अगर आपका महीने का बैलेंस जीरो हो जाए तो भी किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगता है। ये अकाउंट्स हैं कार्पोरेट सैलरी अकाउंट, स्मॉल एंड बेसिक सेविंग अकाउंट और पीएमजेडीवाई के तहत खोले गए अकाउंट।
मिलेंगे केवल चार फ्री ट्रांजेक्शन
बेसिक सेविंग अकाउंट में हर महीने केवल चार फ्री ट्रांजेक्शन करने को मिलेंगे। इसमें एटीएम से पैसा निकालना, ऑनलाइन ट्रांसफर करना और ईएमआई के लिए पैसा जमा करना शामिल है। चार ट्रांजेक्शन के बाद हर बार एसबीआई ब्रांच से पैसा निकालने पर 50 रुपये, एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने पर 10 रुपये और अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर 20 रुपये लगेंगे। इन पर जीएसटी भी अतिरिक्त तौर पर लगेगा।