फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और राहुल गांधी से सीखिए फायदेमंद निवेश के तरीके, आप भी कर सकेंगे अच्छी कमाई

Mon, 29 Apr 2019 12:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आज लोकसभा चुनाव के चौथे दौर का मतदान है। इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए नेताओं ने हलफनामे जारी किए हैं, जहां से ये पता चल रहा है कि नेताओं ने अपना पैसा कहां-कहां लगाया है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से लेकर राहुल गांधी तक, किन नेताओं ने कहां-कहां निवेश किया है ताकि आप भी यहां निवेश कर कमाई कर सकें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ बैंकों में जमा, टैक्स-फ्री बॉन्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में ही निवेश कर रखा है। उन्होंने शेयर बाजार में किसी प्रकार का निवेश नहीं किया है।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

3 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद हम बात करते हैं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की। अमित शाह ने देश की कई निजी कंपनियों में निवेश कर रखा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

4 of 7
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड में अपना पैसा लगा रखा है। ये केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन के लिए ईसीआई को दिए गए हलफनामे से पता चला। 
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर

5 of 7
भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाली उर्मिला मातोंडकर ने अपना पैसा कई जगह पर लगा रखा है। कांग्रेस की उम्मीदवार मातोंडकर ने शेयर, बॉन्ड्स और म्यूचुअल फंड में 28.28 करोड़ रुपये लगा रखे हैं। इसके साथ ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस में भी उन्होंने छह करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है।
विज्ञापन

नितिन गडकरी

6 of 7
नागपुर से भाजपा के उम्मीदवार नितिन गडकरी ने भी एक निजी कंपनी में शेयर खरीद रखे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में भी पैसा लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयाप्रदा

7 of 7
रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार जयाप्रदा ने कोल इंडिया सहित कई निजी कंपनियों में निवेश किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें