फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर जानें कम उम्र में पैसे जमा करने के इन तीन आसान तरीकों के बारे में

Thu, 25 Apr 2019 02:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महंगाई के इस दौर में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक, हर कोई पैसों को लेकर परेशान रहता है। माना जाता है कि आयु के साथ ही हमें पैसों की कीमत समझ आती है। इस समय बच्चों का कैंपस से कंपनी तक का सफर शुरू होता है और साथ ही शुरू होता है वेतन मिलने का सिलसिला। ऐसे में हम आज युवाओं को कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे वो कम उम्र में पैसे जमा कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : Gurgaon Moms

करें कम उम्र में निवेश की शुरुआत

युवाओं को निवेश की जरूरत समझनी चाहिए। पारिवारिक दायित्व न होने के चलते ज्यादातर लोग शुरुआत में निवेश या टैक्स सेविंग के बारे में नहीं सोचते। आम तौर पर युवा नौकरी के शुरुआती दिनों में अपनी वेतन अपने शौक पूरे करने में खर्च करते हैं, आर्थिक स्वतंत्रता के चलते युवाओं के खर्च ज्यादा होते हैं और बचत पर उनका ध्यान नहीं होता है, इस कारण तमाम युवा सही उम्र में भविष्य के लिए वित्तीय प्लानिंग करने में चूक जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : www.pexels.com

सूझबूझ पर निर्भर करता है निवेश

चाहे महीने में आप 10 हजार रुपये कमाते हों या एक लाख, निवेश सिर्फ आपकी सूझबूझ पर निर्भर करता है। युवाओं को न्यूनतम राशि से निवेश शुरू करना चाहिए और बाजार की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय उत्पादों में थोड़ा थोड़ा निवेश करना चाहिए। आप सिर्फ 500 रुपये प्रति महीने की छोटी सी राशि से भी अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि अपनी सारी रकम कभी एक स्कीम में न लगाएं। जितनी जल्दी आप निवेश शुरू करते हैं, समय के साथ आपको उस पर उतना ही बेहतर रिटर्न मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : money

सही समय पर करें निवेश

युवा निवेश के बारे में नहीं सोचते और इस कारण वो कीमती समय निकल जाता है जिसमें किया गया निवेश काफी अच्छे रिटर्न दे सकता था। जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाए, ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। युवाओं की वित्तीय जिम्मेदारियां कम होती हैं। ऐसे में अगर वो किसी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करते हैं, तो उनको अपने जरूरी खर्च निकालने के साथ-साथ पॉलिसी का प्रीमियम देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस संदर्भ में इंश्योरेंस सेक्टर के एक्सपर्ट सुभाष नागपाल का कहना है कि, 'कम उम्र में इंश्योरेंस खरीदने पर, अच्छे स्वास्थ्य के कारण न सिर्फ आसानी से इंश्योरेंस कवर मिल जाएगा, बल्कि प्रीमियम भी कम देना होगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें