फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VPF के बारे में जानते ही पीपीएफ को जाएंगे भूल, बेहतर ब्याज दर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 20 Oct 2019 11:09 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप भी पैसों को लेकर चिंतित रहते हैं और निवेश का कोई विकल्प खोज रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे विकल्प के बारे में बताएंगे जिसके जरिए आप अपने मूल वेतन और महंगाई भत्ते का बड़ा हिस्सा पीएफ खाते में डाल सकते हैं और अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसका तरीका क्या है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हम बात कर रहे हैं वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) की। वीपीएफ में भी ईपीएफओ जितना ही गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। वीपीएफ पूरी तरह से कर मुक्त होता है। वहीं अगर ब्याज की बात करें तो वीपीएफ में भी ग्रहकों को ईपीएफओ जितना ही, यानी 8.65 फीसदी ब्याज मिलता है। संगठित और असंगठित क्षेत्र के लिए यह निवेश का अच्छा विकल्प है।
विज्ञापन

3 of 5
बहुत से लोगों ने वीपीएफ के बजाय पीपीएफ का खाता खुलवा रखा है। वीपीएफ में तिमाही आधार पर ब्याज दर तय होती है। हालांकि धन निकासी की शर्तें ईपीएफ से ज्यादा मुश्किल हैं। लेकिन वीपीएफ पर रिटर्न पीपीएफ से बेहतर रहा है। इसके अतिरिक्त आप पीएफ की रकम की तरह ही वीपीएफ की जानकारी भी ईपीएफओ की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं, पैसों की निकासी के लिए आप ऑनलाइन क्लेम भी कर सकते हैं। 

4 of 5
खास बात ये है कि वीपीएफ में निवेश के लिए आपको पोस्ट ऑफिस या बैंक जाने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ अपनी नियोक्ता कंपनी की जानकारी देनी होती है। इसके लिए आपको एक फॉर्म भर मेल करना होगा और तय रकम आपके खाते से कटकर खाते में चली जाएगी।

यह भी पढ़ें: लोन से चाहिए छुटकारा तो इन बातों का रखें ध्यान, EMI भरने में नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वीपीएफ से निकासी के लिए आपके लिए पांच साल की नौकरी करना जरूरी है। साल 2016-17 में वीपीएफ पर 8.65 फीसदी रिटर्न मिला था, वहीं पीपीएफ में ग्राहकों को आठ से 8.1 फीसदी रिटर्न मिला था। साल 2017-18 की बात करें तो तब वीपीएफ ग्राहकों को 8.55 फीसदी रिटर्न मिला था। लेकिन पीपीएफ के ग्राहकों को 7.6 से 7.9 फीसदी रिटर्न मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें