फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे WhatsApp से निवेश कर कमा सकते हैं लाखों रुपये, यह है प्रक्रिया

Wed, 26 Jun 2019 09:00 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
व्हाट्सएप, (फाइल फोटो)
अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हम निवेश का कोई न कोई विकल्प खोजते रहते हैं। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकों की स्कीम तक, आज हमारे पास निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं। अपने लिए निवेश का सही विकल्प खोजने के बाद भी हम कईं बार निवेश करते नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम बैंकों और कंपनियों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। अब आप म्यूचुअल फंड में व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए भी निवेश कर लाखों रुपये जमा कर सकते हैं। जी हां, आज ऐसी कई कंपनियां हैं जो अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए ही म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सुविधा देती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
विज्ञापन

ऐसे करें शुरुआत

2 of 6
निवेश (फाइल फोटो)
अगर आप भी घर बैठे निवेश कर कमाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले म्यूचुअल फंड प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां अपना मोबाइल मंबर डालने के बाद आपको उनके नियमों और शर्तों के साथ सहमत होना होगा। इसके बाद कुछ कंपनियां आपको निवेश की शुरुआत के लिए मोबाइल पर एसएमएस भेजने को भी कह सकते हैं।
विज्ञापन

यह हैं शर्तें

3 of 6
व्हाट्सएप, (फाइल फोटो)
व्हाट्सएप के जरिए निवेश के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जो सिंगल होल्डिंग फॉर्मेट से निवेश करना चाहते हैं, यानी इस सुविधा का लाभ वो लोग नहीं उठा सकते हैं, जो ज्वाइंट होल्डिंग सपोर्ट से निवेश करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही पॉलिटिकल लोग भी यह सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

देनी होगी पैन कार्ड की जानकारी

4 of 6
पैन कार्ड (फाइल फोटो)
अगर निवेशक को सभी नियम और शर्तें मंजूर होंगी, तो फिर उसके पास पैन कार्ड की जानकारी और केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए एक मेसेज आएगा। बता दें कि केवाईसी वेरिफिकेशन के लिए ही निवेशक से पैन कार्ड की जानकारी मांगी जाती है। 
विज्ञापन

निवेश की जरूरी जानकारी

5 of 6
निवेश (फाइल फोटो)
अब आपको यह फैसला लेना होगा कि आप एक मुश्त निवेश करना चाहते हैं या छोटे इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए। अब एक ऑर्डर समरी जेनरेट होगी, जिसमें निवेशक को अपनी सभी जानकारी की पुष्टि करनी होगी और अगर उसमें कोई गलती होगी है, तो उसे सही करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान की जानकारी

6 of 6
एसआईपी (फाइल फोटो)
अपनी जानकारी की पुष्टि करने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। यूआरएन लेने के लिए निवेशक को यह ओटीपी देना होगा। बता दें कि सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) ट्रांजेक्शन के लिए बैंक के साथ यूआरएन नंबर रजिस्टर करना अनिवार्य होता है।  

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें