फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अगर आपको भी आती है हिंदी भाषा, तो इन पांच तरीकों से कमा सकते हैं नोट

Tue, 14 Sep 2021 11:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस - फोटो : pixabay
महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। बेहतर जिंदगी के लिए नौकरी कर पैसे तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन अपने पसंद का काम कुछ ही लोग कर पाते हैं। आज यानी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। जैसा की आप सब जानते हैं कि आजकल हिंदी का क्रेज लोगों में काफी बढ़ रहा है। अंग्रेजी, स्पैनिश और मंदारिन के बाद हिंदी दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इंटरनेट सर्च से लेकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर हिंदी का दबदबा बढ़ रहा है। इसलिए आज हम आपको पांच ऐसे विकल्प बताने जा रहे हैं जिनके माध्यम से आप अच्छे पैसे कमा सकते हैं । खास बात तो ये है कि इसके लिए ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की भी जरूरत नहीं हैं। इनके माध्यम से पैसे कमाने की सिर्फ एक ही शर्त है, और वो है हिंदी भाषा। 
विज्ञापन

2 of 6
ब्लॉग - फोटो : pixabay
ब्लॉग लिखकर
अगर आपको अच्छी हिंदी लिखनी आती है तो आप अपने इस शौक से पैसे कमा सकते हैं। हिंदी में ब्लॉग लिखकर आप घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ई-ट्यूशन - फोटो : pixabay
ई-ट्यूशन
आजकल लगभर हर वेबसाइट हिंदी में भी है। इंटरनेट में हिंदी का अपयोग काफी बढ़ गया है। ई-ट्यूशन के बारे में तो आपने सुना ही होगा। कोरोना काल में ई-ट्यूशन की मांग खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 

4 of 6
ऑनलाइन मार्केटिंग - फोटो : pixabay
ऑनलाइन मार्केटिंग
कोरोना काल में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपनी एप हिंदी में में लॉन्च की है। ये ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं, जहां आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स
यूट्यूब
यदि आप भी हिंदी भाषी हैं तो आपको बता दें कि आपकी हिंदी इंटरनेट पर काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। यूट्यूब पर एक हिंदी चैनल बनाकर आप उस पर यूनीक वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद गूगल का अप्रूवल लेकर आप अपने हर वीडियो से आप पैसे कमा सकते हैं। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिसर्च - फोटो : pixabay
रिसर्च
अगर आपकी रुचि न लिखने में है और न ही किसी को पढ़ाने में, तो भी आपको हिंदी के जरिए पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता। पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी हिंदी ऑर्गेनाइजेशन के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और मोटा पैसा कमाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें