फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC ग्राहक अगर तीन महीने नहीं देते ईएमआई, तो जान लें इसकी शर्तें, शुल्क और फायदे

Fri, 03 Apr 2020 10:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : loan
कोरोना वायरस महामारी से जारी संकट के बीच कारोबारियों और नागरिकों को कर्ज भुगतान में राहत देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों से तीन महीने ईएमआई नहीं वसूलने का आग्रह किया था। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी समेत कई बैंकों ने सभी तरह के लोन की किस्तों में तीन माह की रोक लगाने के बारे में जरूरी निर्देश देना शुरू कर दिए हैं और अपने ग्राहकों को 1 मार्च से 31 मई तक कर्ज की ईएमआई वसूलने में राहत देनी शुरू कर दी है।

एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को कर्ज की ईएमआई के लिए तीन महीने की छूट की सुविधा दी है। लेकिन ग्राहकों के मन में ऐसे कई सवाल हैं कि यह सुविधा लेने से उनकी ईएमआई या लोन अवधि कहीं बढ़ेगी तो नहीं। इससे उनके क्रेडिट स्कोर पर क्या असर पड़ेगा, आदि। ऐसे में अगर आपने भी एचडीएफसी बैंक से लोन लिया है, तो आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब।
विज्ञापन

2 of 9
इस सुविधा के लिए कौन-कौन पात्र हैं?
1 मार्च 2020 से पहले खुदरा किस्त ऋण या किसी भी अन्य खुदरा ऋण सुविधाओं का लाभ उठाने वाले सभी एचडीएफसी बैंक ग्राहक इसके पात्र हैं। इसके अतिरिक्त सभी कृषि ऋण (किसान गोल्ड कार्ड) और बैंक की सतत आजीविका पहल के तहत माइक्रोफाइनेंस ग्राहक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही सभी कॉरपोरेट और एसएमई ग्राहक भी पात्र हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
अगर आप ईएमआई में छूट का लाभ लेते हैं, तो इससे क्या होगा ?
यदि एचडीएफसी ग्राहक ईएमआई भुगतान पर तीन महीने तक की छूट लेते हैं, तो ईएमआई को आगे बढ़ा दिया जाएगा। यानी बैंक 31 मई 2020 तक कोई ईएमआई भुगतान नहीं लेगा। लेकिन बैंक ब्याज ऋण की अनुबंधित दर पर अधिस्थगन की अवधि के लिए मूल बकाया पर जोड़कर लेगा। मतलब आपने मार्च 2020 में ईएमआई का भुगतान किया है पर अप्रैल और मई 2020 के लिए स्थगन का लाभ उठा रहे हैं, तो ऋण अवधि दो महीने तक बढ़ा दी जाएगी। 

4 of 9
अगर आप ईएमआई पर मोहलत नहीं चाहते हैं, तो क्या करना होगा ?
यदि आप ईएमआई अधिस्थगन नहीं चाहते हैं तो आप अपनी ईएमआई पहले की तरह ही देते रहें। इसके लिए आपको कुछ अतिरिक्त करने की जरूरत नहीं है। बैंक आपके पुनर्भुगतान निर्देशों को जारी रखेगा। हालांकि, यदि आप इस अवधि के दौरान अपना ईएमआई भुगतान नहीं करते हैं, तो यह समझा जाएगा कि आपको मई 2020 तक ईएमआई स्थगन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 9
जब आरबीआई ने स्थगन की घोषणा की, तो मेरा खाते डेबिट क्यों हुआ ? 
ईएमआई पर मोहलत लेनी है या नहीं, यह पूरी तरह से ग्राहकों पर निर्भर है। हालांकि तीन महीने तक ईएमआई भुगतान नहीं करने पर आपको अतिरिक्त ब्याज का भुगतान करना होगा। यदि आप अधिस्थगन का विकल्प चुनना चाहते हैं, तो बैंक प्रक्रिया के तहत ईएमआई डेबिट की गई राशि वापस करने और अपना ऋण खाता पंजीकृत करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: बदल गए ये 12 नियम, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

विज्ञापन

6 of 9
ईएमआई में छूट का लाभ कैसे उठा सकते हैं ?
अगर एचडीएफसी ग्राहक आरबीआई द्वारा ईएमआई में दी गई छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप 022-50042333 या 022-50042211 पर कॉल कर सकते हैं। या आप यहां क्लिक कर भी आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: क्या वाकई तीन महीने तक EMI टालना है फायदेमंद ? जानें आपको कितना होगा नुकसान

विज्ञापन

7 of 9
अगर मैंने एचडीएफसी बैंक से एक से अधिक लोन लिए हैं, तो क्या मुझे यह सुविधा सभी लोन पर मिलेगी ?
अगर किसी ग्राहक ने एचडीएफसी बैंक से एक से अधिक (जैसे पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन) लोन लिए हैं, तो वे सभी लोन पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। लकिन इस अवधि के लिए अतिरिक्त ब्याज सभी लोन पर वसूला जाएगा।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में नहीं रोकी गई थी 14 अप्रैल के बाद की टिकट बुकिंग: रेल मंत्रालय

8 of 9
क्या इससे क्रेडिट रेटिंग (सिबिल स्कोर) पर फर्क पड़ेगा ?
नहीं, अगर आप अप्रैल से जून तक ईएमआई का भुगतान नहीं करते हैं, तो इससे ग्राहकों की क्रेडिट रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: तीन महीने तक टाली EMI, तो 30 लाख के लोन पर देना होगा 2.34 लाख का अतिरिक्त ब्याज

विज्ञापन

9 of 9
क्या सभी क्रेडिट कार्ड ग्राहक इस सुविधा के लिए पात्र हैं ?
हां, सभी खुदरा क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अधिस्थगन के लिए पात्र माना जाएगा, यदि वे 1 मार्च 20 मार्च या उससे पहले अपना भुगतान नियमित रूप से करते आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें