फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे इंटरनेट से पैसे कमाने के छह तरीके, बिना निवेश किए होगी अच्छी कमाई

Sun, 05 May 2019 05:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
महंगाई के इस दौर में घर का खर्चा पूरा करना मुश्किल हो जाता है। हर कोई नौकरी तो करता है, लेकिन उससे भी पैसों की कमी पूरी नहीं होती। ऐसे में हम कई बार एक से ज्यादा नौकरी करने की भी सोचते हैं। आज हम आपको छह ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप बिना निवेश किए घर पर ही अच्छी कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ऑनलाइन शॉपिंग

2 of 7
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
विज्ञापन

यूट्यूब

3 of 7
यूं तो अधिकतर लोग यूट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यूट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर वीडियो अपलोड करनी होंगी। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।

रिसर्च 

4 of 7
इनके अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी कंपनियों के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे कंपनियों के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और मोटा पैसा कमाया जा सकता है।
विज्ञापन

ब्लॉगिंग 

5 of 7
आप ब्लॉगिंग के जरिए भी घर पर अपना काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी। अगर आप बड़े स्तर पर ब्लॉगिंग शुरू करना चाहते हैं तो खुद की वेबसाइट भी बनवा सकते हैं। डिजिटल युग में आजकल ब्लॉगिंग प्रसिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट

6 of 7
ये सोशल मीडिया का दौर चल रहा है। किसी भी काम को करने कि लिए लोग सोशल मीडिया पर उसका प्रचार करते हैं। कॉर्पोरेट से लेकर स्टार्ट अप तक, हर कोई अपने बिजनेस को सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ाता है। आप घर पर इन लोगों के लिए सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट का काम कर सकते हैं। इस काम को करने के लिए आपको एक लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-ट्यूशन

7 of 7
इंटरनेट के इस दौर में ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें