फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं के बाद घर पर बिना निवेश किए खोल सकते हैं ये सात बिजनेस, होगी अच्छी कमाई

Thu, 02 May 2019 01:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
CBSE Board 12th Result 2019 घोषित हो चुके हैं। अगर आपने भी इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है और अब आप अपना खुद का बिजनेस खोलने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। हम आपको सात ऐसे बिजनेस बताएंगे जो आप घर पर ही बहुत कम निवेश कर खोल सकते हैं और जिनके माध्यम से  अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
विज्ञापन

ब्लॉग लिखकर 

2 of 9
अगर आपको भी लिखने का शौक है तो आप ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग बनाना काफी आसान है। ब्लॉग शुरू करने के लिए अधिक तकनीकी जानकारी होने की भी जरूरत नहीं है, लेकिन जिस विषय पर आप लिखना चाहते हैं उसकी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। जैसे ही आपके ब्लॉग को पढ़ने वालों की संख्या बढ़ने लगेगी आप अपने ब्लॉग पर विज्ञापन देकर पैसे कमा सकते हैं।
विज्ञापन

पेड राइटिंग 

3 of 9
यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए भी पैसा कमा सकते हैं। आप किसी मैगजीन, वेबसाइट या अन्य किसी प्रकार के माध्यम के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको ऐसे माध्यमों की तलाश में थोड़ा समय देना होगा।

ई-ट्यूशन 

4 of 9
इंटरनेट के इस दौर में ई-ट्यूशन की मांग भी खूब बढ़ रही है। अगर आपको पढ़ने-पढ़ाने का शौक है, तो पैसे कमाने का ये तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है। 
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग

5 of 9
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
विज्ञापन

यूट्यूब 

6 of 9
यूं तो अधिकतर लोग यूट्यूब का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो इस मनोरंजन के साथ-साथ अच्छा पैसा भी कमाया जा सकता है। इसके लिए यूट्यूब पर एक चैनल बनाना होगा और फिर उस पर वीडियो अपलोड करनी होंगी। जितना अधिक आपकी वीडियो देखी जाएगी, उतना ही पैसा आप कमाएंगे।
विज्ञापन

फोटोग्राफी 

7 of 9
बहुत से ऐसे लोग हैं जो फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, लेकिन उसे ठीक से समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे लोग फोटो को बेचकर पैसे कमाने का काम कर सकते हैं। इस तरह वे अपना शौक तो पूरा करेंगे ही, साथ ही अच्छा पैसा भी कमाएंगे। 

रिसर्च

8 of 9
इनके अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी कंपनियों के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे कंपनियों के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और मोटा पैसा कमाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें