फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund Investment Tips: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान

Thu, 20 Jan 2022 03:08 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay
कोरोना महामारी के बाद से भारत में शेयर मार्केट, क्रिप्टोकरेंसी, म्यूचुअल फंड आदि क्षेत्रों में निवेशकों की संख्या में एक बड़ी वृद्धि देखने को मिली है। अब बड़ी मात्रा में लोग बैंक एफडी, एलआईसी स्कीम्स, पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में निवेश करने की बजाए अपने पैसों को शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में निवेश करना बाजार जोखिमों के आधीन आता है। हालांकि, यहां से मिलने वाला रिटर्न भी काफी शानदार होता है। अगर आप नए निवेशक हैं और म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां निवेश करते समय आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें भूलकर भी म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर आपको एक बड़े वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay

बाजार का उतार चढ़ाव देखकर न घबराएं

अक्सर लोग बाजार का उतार चढ़ाव को देखकर घबरा जाते हैं और अपने एसआईपी को रोक देते हैं। आपको ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय शॉर्ट टर्म में भले ही आपको कुछ नुकसान हो सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न देता है।
विज्ञापन

3 of 4
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay

जल्दबाजी करने से बचें

म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बाद आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। कई बार ये देखने को मिलता है कि लोगों को जैसे ही थोड़ा बहुत रिटर्न मिलता है, वो अपने पैसों को म्यूचुअल फंड से निकाल लेते हैं। आपको ये जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कोशिश करें कि कम से कम 5 से 7 सालों के लिए पैसों को म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाए। ऐसा करने पर आपको लॉन्ग टर्म में अच्छा खासा रिटर्न मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय न करें ये गलतियां - फोटो : pixabay

बिना जानकारी के न करें निवेश

अक्सर कई लोग बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में पैसों को निवेश करते हैं। बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करना एक बहुत बड़ी गलती है। ऐसा करने पर आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें