फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: अब राशन की दुकान से खरीद सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या होने वाला है बदलाव

Sat, 30 Oct 2021 01:44 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर्स का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में काफी इजाफा हुआ है। भारत में एक बड़ी आबादी लोअर मिडिल क्लास की है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों के बढ़ने से मध्यम दर्जे के लोगों पर इसका बुरा असर पड़ा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हो सकता है सरकार जल्द ही एक बड़ा बदलाव लेकर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार राशन की दुकानों पर छोटे कुकिंग गैस सिलेंडर को बेचने की मंजूरी दे सकती है। सरकार के इस फैसले से भारत के एक बहुत बड़े तबके को सीधा लाभ पहुंचेगा। अब तक इन सिलेंडर्स को तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट से ही खरीदा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में, जिन्हें जल्द ही भारत सरकार द्वारा मंजूरी मिल सकती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा वक्त में देश के भीतर 5 लाख से भी ज्यादा राशन की दुकानें काम कर रही हैं। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने बैठक में इस बात का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि राशन की दुकानों पर छोटे एलपीजी गैस सिलेंडर को बेचे जाने से एक बड़ा बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बैठक में उनके साथ तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद थे। सुधांशु पांडेय के इस प्रस्ताव का तेल विपणन कंपनियों के अधिकारियों ने भी समर्थन किया। बैठक में इसके अलावा और भी कई जरूरी बातें हुई हैं। इस मीटिंग में मुद्रा लोन को राशन की दुकानों के जरिए आगे तक पहुंचाने के प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा राशन की दुकानों पर वित्तीय सेवाओं को देने पर भी बात की गई। बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में राज्यों को ये सलाह दी गई है कि वो इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इसके अलावा राज्य सरकार से कहा गया है कि वो राशन की दुकानों के मालिकों को इन बदलावों और इनके लाभ से अवगत कराएं। ऐसा करने से प्रस्ताव को जल्द लागू करने में सहायता मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ सरकार दोबारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें